हिसार

आदमपुर की शिव कॉलोनी में चोरी, सोने—चांदी के जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ

आदमपुर,
शिव कॉलोनी निवासी जयवीर को अपने परिवार के साथ बाहर जाना भारी पड़ गया। सूना घर देखकर अज्ञात चोरों ने इसे अपना निशाना बना लिया और सोने—चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में जयवीर ने बताया कि 27 जुलाई को वो परिवार सहित बाहर गया था। 9 अगस्त को जब वो वापिस लौटकर आया तो उसके घर के बाहर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर कमरों में बनी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और समान बिखरा हुआ था।

जयवीर ने बताया कि उसके घर में घुसे अज्ञात चोर 2 जोटी चांदी की पायजेब, एक जोड़ी सोने के झूमके, बाली, 2 नोज पिन व 5 से 10 हजार रुपए के बीच की नगदी चुरा कर ले गए। आदमपुर पुलिस ने जयवीर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457/380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

https://youtu.be/vGSw37GaMlc

Related posts

हिसार : डिप्टी स्पीकर ट्रैक्टर चलाकर कर रहे हैं तिरंगा यात्रा की अगुवाई

Jeewan Aadhar Editor Desk

शासन की निगरानी कर रहा संघ, जनता परेशान : संपत

Jeewan Aadhar Editor Desk

मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने किया केस दर्ज

Jeewan Aadhar Editor Desk