हिसार

आदमपुर : तिरंगा यात्रा विवाद के बाद भाजपा के युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष पद से नवीन शर्मा का इस्तीफा


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
आदमपुर भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तिरंगा यात्रा से भाजपा नेताओं में आपसी द्वेष—भावना की शर्मनाक तस्वीर ने आमजन के सामने पार्टी की वर्तमान स्थिती को रख दिया था। दिग्गज नेताओं के सामने बनी शर्मनाक स्थिती पर भी पार्टी किसी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही तक नहीं कर पाई। इससे पता चलता है कि आदमपुर भाजपा के संगठन में कहीं ना कहीं कोई कमजोरी आ रही है।

इसी बीच 15 अगस्त को पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का कारण उन्होंने घरेलू और समय की कमी को बताया है। उनके इस्तीफे को ना केवल तुरंत स्वीकार कर लिया गया बल्कि उसी दिन उनके स्थान पर नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी गई।

इस पूरे घटनाक्रम को अब तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। आदमपुर में चल रही चर्चाओं के अनुसार पार्टी के नेता नवीन शर्मा पर सीधी कार्रवाई का साहस नहीं दिखा पाएं और उनसे फ्रैंडली इस्तीफा लिया गया है। ऐसा करके अब पार्टी के नेता तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद को निपटाने का काम कर रहे हैं।

वहीं पार्टी के युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष पद पर अब अमित पूनिया की नियुक्ति की गई है। उनके साथ कमल धमीजा को आदमपुर मंडल महामंत्री पद पर कमल धमीजा को नियुक्त किया गया है।

Related posts

पांच राज्यों के रुझान से साफ, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू: सावित्री व रेनुका

Jeewan Aadhar Editor Desk

नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण के लिए युवा करें नशे के खिलाफ पहल : राकेश शर्मा

चंंडी मंदिर अधिग्रहण के फैसले से गुस्साया ब्राह्मण समाज