हिसार

सोशल मीडिया पर पंचों को बताया बिकाऊ, ग्राम पंचायत सदस्यों ने जताया रोष

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर को नगर पालिका बनाने की मुहिम को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर पंचों को बिकाऊ कहने पर सभी पंचायत सदस्यों ने रोष जताया है। पंचायत सदस्य पवन बंसल, अमित कुमार, विपुल बंसल, अशोक कुमार, हरिश बंसल, देवकीनंदन, विजयपाल, संजय, रूचि मित्तल, ललिता आदि ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। जो किसी भी तरह उचित नही है।

उन्होंने मंडी आदमपुर ग्राम पंचायत सरपंच सुभाष अग्रवाल से इस बारे में बैठक बुलाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि आइंदा कोई किसी को बदनाम न कर पाए। पंचायत सदस्यों का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में कोई ठोस कदम ना उठाए गए तो वे पुलिस में शिकायत देकर कानूूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

Related posts

आदमपुर की शिव कालोनी में कंटेनमेंट जोन व बफर जोन घोषित

जगराता मंडल ने भंडारों में दिया आर्थिक सहयोग

मानसिक पीड़ित परिवार को राशन वितरित किया