हिसार

आदमपुर : सिलाई सीखने गई युवती लापता

आदमपुर,
सिलाई सीखने गई युवती घर और सेंटर के बीच से ही लापता हो गई। घटना आदमपुर क्षेत्र के बगला गांव की है। युवती के दादा ने आदमपुर पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है।

शिकायत में युवती के दादा ने बताया कि उसकी पोती 18 वर्षीय पोती गांव में बने सिलाई सेंटर पर सीखने जाती है। 19 सितम्बर को भी वह रोजाना की तरह सिलाई सीखने के लिए घर से निकली। लेकिन इसके बाद से उसका कहीं कुछ पता नहीं चला है।

युवती के दादा ने बताया कि देर शाम तक जब उसकी पोती वापिस नहीं लौटी तो वे सिलाइ सेंटर गए तो ना तो वो वहां मिली और ना ही किसी जान—पहचान वाली जगहों पर मिली। इसके बाद आसपास की रिश्तेदारी में उसके बारे में पता किया। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। आदमपुर पुलिस ने युवती के दादा की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

कॉमनवेल्थ गेम से किरण गोदारा कांस्य पदक लेकर लौटी तो बिश्नोई समाज ने पलकों पर बैठा लिया होनहार बेटी को

समय पर सर्जरी बचा सकती है जिंदगी, लक्षणों को अनदेखी करना पड़ सकता जिंदगी पर भारी : डा. धीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व आढ़ती हो रहा बर्बाद : गर्ग