हिसार

उकलाना में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा

आम रास्तों व नगरपालिका की भूमि से हटाये कब्जे

उकलाना मंडी,(ईश्वर धर्रा)
उकलाना मंडी में सडक़ और नगरपालिका की जगह पर किए अवैध कब्जों को मंगलवार को जेसीबी की सहायता से गिरा दिया गया। तहसीलदार की अनुमति से पैमाइश करवाकर नगरपालिका ने भूना रोड फाटक के आम रास्ते पर बने चबूतरों व दुकानों को पीले पंजे से गिराया।
अवैध कब्जा हटाने की पहल नगरपालिका सचिव संदीप गर्ग के आदेश पर हुई। इसके बाद आम रास्तों से कब्जा हटाया गया। गिरदावर हवा सिंह की पैमाइश पर मौके पर ही पीला पंजा चलाकर इन कब्जों को हटा दिया गया। जेसीबी से पहले कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान उठा कर कब्जा को हटा लिया था। नगरपालिका सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि आम रास्तों में चबूतरा व अन्य तरीके से अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था जिससे रोड आधा ही रह गया था। जोहड़ व अन्य स्थानों पर चार दीवारी बनाकर कब्जा किया हुआ था। लोगों का कहना है कि बिना भेदभाव के नगरपालिका क्षेत्र मे सभी रास्तों से कब्जा हटाया जाना चाहिए। नगरपालिका सचिव ने बताया कि पैमाइश में जो अवैध कब्जे थे, उनको नोटिस देकर हटाया गया है। अब बाकी अवैध कब्जों पर पैमाइश के दौरान कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि यहा पर अवैध रूप से गैर कानूनी तौर पर शराब के अहाते बने हुए थे और महिलाओं का यहां से आना-जाना मुश्किल हो गया था। आवारा लोग शराब पीकर हुडदंग करते थे।

Related posts

खादी ग्राम आश्रम ने 500 मास्क संयुक्त आयुक्त को भेंट किये

महात्मा ज्योतिबा फूले ने जगाई समानता व शिक्षा की अलख : हनुमान वर्मा

हांसी एसपी की अनोखी पहल, युवा वर्ग को खेलों से जोड़कर नशे पर लगाम लगाएगी पुलिस

Jeewan Aadhar Editor Desk