हिसार

आदमपुर व्यापार मंडल में जात-पात पर ऐतिहासिक चोट, युवा नवीन बैनीवाल की एकतरफा जीत

आदमपुर,

आदमपुर व्यापार मंडल में प्रधान पद का चुनाव आज हुआ। आज का चुनाव परिणाम ऐतिहासिक रहा। आदमपुर व्यापार मंडल पर हर बार एक विशेष जाति का प्रधान चुनने का आरोप लगता रहा है। लेकिन इस बार के चुनाव में व्यापारियों ने इस मिथक को तोड़कर साबित कर दिया कि चुनाव में जात-पात जैसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आदमपुर के व्यापारियों ने इस बार अनुभव के स्थान पर युवाओं को मौका दिया है। प्रधान पद के अलावा अन्य पदों के पहले ही पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया जा चुका था। प्रधान पद के लिए आज सुबह मतदान हुआ। मतदान में 310 मतदाताओं में से 306 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया।

मतदाताओं ने पहली बार युवा चेहरे पर अपनी एकतरफा मोहर लगाते हुए नवीन बैनीवाल को अपनी पहली पसंद बनाया। 306 वोटों से नवीन बैनीवाल को 236 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान दीनदयाल गोयल को 70 वोट मिले। युवा चेहरे नवीन बैनीवाल ने इस तरह 166 वोट से इस चुनाव को जीत लिया। चुनाव जीतने के बाद नवीन बैनीवाल ने पूर्व प्रधान दीनदयाल गोयल से आशीर्वाद लिया। इस दौरान दीनदयाल गोयल ने नवीन बैनीवाल को आशीर्वाद देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

बता दें, सचिव पद पर कमल बंसल, खजांची पद पर गौरव महता तथा उपप्रधान पद पर संदीप गोयल व सोनू मंडेरना तथा सह सचिव पद पर अजित जाखड़ का पहले ही सर्वसम्मति से चयन हो चुका था। ध्यान रहे आदमपुर व्यापार मंडल की इस नई टीम में प्रधान सहित सभी पदाधिकारी 42 साल से कम आयु के है। इससे साफ है कि आदमपुर के व्यापारियों का विश्वास अब उम्रदराज के स्थान पर युवा व्यापार मंडल पर कायम हो चुका है। उम्रदराज व्यापारियों को अब मार्गदर्शन मंडल में रखा जा रहा है। यह युवा पदाधिकारी अब अगले 3 साल तक व्यापार मंडल की व्यवस्था को संभालेंगे।

Related posts

मजबूर मां ने कड़कती ठंड में नवजात शिशु को छोड़ा कूड़े के ढेर पर

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 जून 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

अग्रोहा-आदमपुर सड़क की विशेष मरम्मत के लिए सरकार ने जारी किए 3.19 करोड़ रुपये

Jeewan Aadhar Editor Desk