राजस्थान हरियाणा

​आदमपुर : विधायक भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई की हुई शादी, जानें शादी की विस्तृत जानकारी

उदयपुर,


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पौत्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे और आदमपुर से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान निवासी आइएएस अधिकारी परी बिश्नोई लेकसिटी में शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गए। इस डेस्टिनेशन वेडिंग की रस्में उदयपुर के उदयसागर स्थित होटल राफेल्स में हुई। कई मेहमान शादी में शरीक होने उदयपुर पहुंचे।

होटल राफेल्स को खूबसूरत अंदाज में सजाया गया। सुबह से ही शादी की पूजा व अन्य रस्में शुरू हो गई थीं। दोपहर को हल्दी व मेहंदी सेरेमनी हुई। परी को हल्दी लगाते हुए परिजनों की सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुए।

शाम 7 बजे बारात निकली जिसमें दूल्हे भव्य क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग साफे में नजर आए। वहीं, परी लाल रंग के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दिखीं। रात को करीब साढ़े नौ बजे बाद फेरे हुए। इससे पहले रात में ही संगीत पार्टी भी हुई। इसमें परी बिश्नोई इसमें झूम कर नाची।

उदयसागर झील के टापू पर बना राफेल्स होटल
उदयपुर शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर उदयसागर झील है। इस झील के टापू पर राफेल्स ग्रुप्स का पांच सितारा होटल है। इसी होटल में भव्य बिश्नोई ने परी बिश्नोई संग शादी की। करीब 21 एकड़ जमीन पर बने इस होटल में एक रात के लिए एक कमरे का किराया 55000 रुपए है। यहां पर रॉयल फैमिली की ही शादियां होती है।

पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 को
उदयपुर में शादी के बाद पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 दिसंबर को होगा। इसके बाद आदमपुर में 26 दिसंबर को रिसेप्शन होगा। इसमें चार लाख से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया है। आखिर में 27 दिसंबर को नई दिल्ली में रिसेप्शन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी के कई नेताओं सहित वीआइपी मेहमान शामिल होंगे।

Related posts

जींद उपचुनाव : इनेलो कल अंतिम दिन करेगी प्रत्याशी की घोषणा

हिसार, कैथल, करनाल में 11 सैनिटाइजर ब्रांड के सैंपल फेल, मामला दर्ज

गैंगरेप करने वालों की जानकारी देने वालों को 1 लाख रुपए का इनाम

Jeewan Aadhar Editor Desk