राशिफल

आदमपुर : बिस्कुट दिलवाने के बहाने 5 वर्षीय बच्ची के साथ की दरिंदगी, नामजद

आदमपुर,
आदमपुर खंड के एक गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश मेंं आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए उसके खिलाफ बालात्कार की धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसके 3 लड़कियां व 1 लड़का है। शनिवार 6 जनवरी को वह शाम करीब 7 बजे वह अपने बच्चों सहित घर पर थी। उसी दौरान उसका पड़ोसी हेतराम घर पर आया और बाते करने के बाद कहा कि वह उसकी बेटी को बिस्कुट दिलाकर लाता है। उसने मना किया तो वह जबरदस्ती उसकी बेटी को बिस्कुट दिलवाने के लिए अपने साथ ले गया।

महिला का आरोप है कि वह उसे गली की दुकान से बिस्कुट दिलवाने के बाद गली के कोने में ले गया। कुछ समय बाद उसके भाई ने घर से बाहर निकल कर देखा तो हेतराम कंबल ओढे बच्ची के साथ गलत हरकते कर रहा था। उसके भाई को देखकर वह अपनी पेंट की चैन बंदकर बच्ची को छोड़कर भाग गया। उसका भाई बच्ची को घर लेकर आया और उसे सारी बात बताई।

उसने अपनी बेटी से प्यार से पूछा तो उसने बताया कि वह बिस्कुट दिलवाने के बाद उसके साथ गलत हरकते करता है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर हेतराम को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धारा 376(2)एन, 376एबी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts

7 December 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशियों को होगा धन—लाभ, करेंगे दिल भरकर खर्चा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 दिसम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

23 December 2025 Ka Rashifal: आज व्याघात व हर्षण योग में तुला सहित 5 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk