हिसार

आदमपुर : 18 साल की बेटी हुई घर से गायब तो मां ने सहेली पर लगा दिया आरोप

आदमपुर,
18 साल की बेटी शाम 3 बजे घर से अचानक लापता हो गई। इसके बाद बेटी के लापता करने का शक उसकी सहेली पर जताते हुए पीड़ित मां ने आदमपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, भोडिया बिश्नोइयान निवासी एक महिला ने आदमपुर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी 18 साल की बेटी 5 अप्रैल को शाम 3 बजे घर पर बिना कुछ कहे लापता हो गई। इसके बाद पूरे परिवार ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। महिला का कहना है कि उसे शक है कि उसकी बेटी को उसकी सहेली सिमरन ने फतेहाबाद के मानकपुर निवासी अशोक कम्बोज के साथ अज्ञात स्थान पर भेजा है।

महिला का कहना है कि यदि सिमरन से इस बारे में पुलिस सख्ताई से पूछे तो वो उसकी बेटी को बरामद करवा सकती है। आदमपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सिमरन व अशोक कम्बोज के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

गीता भवन में भंडारे के साथ शुरू हुआ गीता जयंती समारोह

Jeewan Aadhar Editor Desk

जिंदल पार्क में युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ काला दिवस 10 को : कमेटी

Jeewan Aadhar Editor Desk