हिसार

दिव्यांग केंद्र में 14 रोगियों की आंखों के नि:शुल्क आप्रेशन किये गये

हिसार,
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से न्यू ऋषि नगर में संचालित दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को 14 रोगियों की आंखों के सफेद मोतिया बिंद के नि:शुल्क ऑप्रेशन किये गये।
यह जानकारी देते हुए केंद्र के अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल ने बताया कि डॉ. वासुदेव बंसल व डॉ. मैत्री कॉमन एवं उनकी सहयोगी टीम ने सभी ऑप्रेशन किये। इस अवसर पर केंद्र के सचिव सुरेन्द्र कुच्छल, ईश्वर गोयल बड़ोपलिया, प्रेम खेड़ा वाले, विजेन्द्र जैन, सुनील जिंदल, सोहनलाल सिंगला आदि भी उपस्थित रहे। आगामी शुक्रवार को भी इसी प्रकार आंखों के ऑप्रेशन किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त जन सहयोग से प्रतिदिन दो ऑप्रेशन किये जा रहे हैं। ऑप्रेशन के लिये कोई भी व्यक्ति अपना नाम पंजीकरण करवा सकता है। केंद्र में आंखों की जांच व ऑप्रेशन के अलावा फिजियोथैरेपी, दंत चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, सिलाई प्रशिक्षण की सेवाएं भी दी जा रही हैं जिसका लाभ समाज का हर वर्ग उठा रहा है। केंद्र में चल रही लाला देवीचंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला में निर्मित अंगों का नि:शुल्क वितरण किया जाता है, इसका लाभ भी जरुरतमंद व्यक्ति केंद्र में आकर उठा सकते हैं। इन सेवाओं के संचालन में समाजसेवी प्रवीन बंसल, मदनलाल बंसल, विजय ग्रोवर, अजय ग्रोवर एवं भारत विकास परिषद की सिरसा शाखा द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।

Related posts

प्रीति सिंगल बनी बॉलीवुड क्वीन

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाजारों में अतिक्रमण को लेकर निगम ने शुरू की कार्रवाई, टीम ने उठाया सामान

Jeewan Aadhar Editor Desk

एक ही पैन नम्बर दो व्यक्तियों के नाम किया जारी, आयकर विभाग की गलती पड़ रही है शिक्षक को भारी