हिसार

हिसार से जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर हमला, दिग्विजय चौटाला ने जयप्रकाश जेपी पर लगाए गंभीर आरोप

उचाना,
हिसार लोकसभा के अंतर्गत आने वाले उचाना उपमंडल के गांव रोजखेड़ा में शुक्रवार दोपहर बाद चुनाव प्रचार के लिए आई जजपा की प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला कार्यकर्ता का हाथ टूटा गया जबकि कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। सभी नागरिक अस्पताल उचाना में दाखिल करवाया गया है। दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पर हमला करवाने के आरोप लगाए हैं। वहीं दुष्यंत चौटाला भी नागरिक अस्पताल उचाना में पहुंच गए हैं।

नैना चौटाला का काफिला दोपहर बाद उचाना के रोजखेड़ा गांव में पहुंचा था। यहां कुछ लोगों ने उनका विरोध कर दिया। देखते ही देखते कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें एक गाड़ी का शीशा टूट गया तथा एक महिला कार्यकर्ता का हाथ टूटा गया। इसके अलावा महिला कार्यकर्ता के कपड़े भी फट गए।

वहीं कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। दिग्विजय चौटाला ने घटनाक्रम के बाद एक वीडियो जारी कर हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने कुछ बदमाश भेजकर उनकी माताजी के काफिले पर हमला करवाया गया है। जयप्रकाश का इस प्रकार के हमले करवाने का इतिहास रहा है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिस गांव में काफिला गया था, हमलावर उस गांव के नहीं हैं बल्कि आसपास के गांवों से भेजे गए थे। उनकी पहचान हो गई है। जजपा इस प्रकार के हमलों से डरने वाली नहीं है। उनकी माता जी ठीक हैं, लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। चौटाला ने कहा कि जयप्रकाश जैसे लोगों ने राजनीति का स्तर काफी नीचे गिरा दिया है।

Related posts

….आखिरकार झुक गया प्रशासन

हिसार और हांसी के एसपी के तबादले, शिवचरण होंगे हिसार के पुलिस कप्तान

सामाजिक अभियान एवं कुरीतियों को मिटाने में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ता की भागीदारी महत्वपूर्ण : उपायुक्त