कैथल

डूलयानी के पास निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

कैथल,
कैथल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार को पुंडरी के डूलयानी गांव के पास निर्माणाधीन हाइवे के पुल का पिलर अचानक गिर गया। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल कोई जानमाल नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन तैयार होने से पहले पुल गिरना कहीं न कहीं लापरवाही की तरफ इशारा जरूर करता है। नारनौल से चंडीगढ़ के लिए 152D हाईवे बन रहा है।
पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद विभागिय अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच आरंभ की।

Related posts

क्रमिक अनशन पर बैठकर गरजी आंगनवाड़ी महिलाएं, गीतों में दर्शाया रोष

Jeewan Aadhar Editor Desk

दो अंतरराज्जीय मादक पदार्थ तस्कर 10-10 वर्ष कारावास व एक-एक लाख रुपये जुर्माना के सजायाब

हरियाणा : एक ही स्कूल के 23 छात्र व 5 अध्यापक मिले कोरोना पॉजिटिव