देश

अमिताभ बच्चन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी, होगी सर्जरी

नई दिल्ली,
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक परेशानी वाली खबर सामने आई है। महानायक ने खुद अपनी तबीयब बिगड़ने की सूचना दी है, अब उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद उन्होंने ही दी है। शनिवार को देर रात अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है। इसके बाद से महानायक के फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, ‘मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता, एबी।’ अब उनका ये छोटा सा वाक्य लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा रहा है, क्योंकि किस चीज की सर्जरी है, ये सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं लग पा रही है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है। अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

Related posts

कबूतरबाज़ इंस्पेक्टर सहयोगियों समेत गिरफ्तार, एक इंस्पेक्टर फरार

दिल्ली से भागा कोरोना मरीज हरियाणा में गिरफ्तार, सम्पर्क में आने वालों को खोज रही पुलिस

सपना चौधरी बनीं ‘हीरोइन’, कुछ ऐसी है पहली फिल्म

Jeewan Aadhar Editor Desk