हिसार

आदमपुर : बीमार मां को घर में छोड़कर बेटी हुई लापता

आदमपुर,
बीमार मां को कमरे में लेटा हुआ छोड़कर बेटी घर से लापता हो गई। बेटी के लापता होने का पता 28 मई की शाम को 5 बजे चला जब उसका पिता घर पर आया। बेटी को घर पर ना पाकर पिता ने अपनी बीमार पत्नी से उसके बारे में पूछा तो पता चला कि बेटी काफी देर से घर से गायब है। हताश पिता ने आदमपुर पुलिस से बेटी को बरामद करवाने की गुहार लगाई है।

पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही है। इसके चलते उसकी 20 वर्षीय बेटी उसकी देखभाल करती है। लेकिन 28 मई को उसकी बेटी अचानक से घर से लापता हो गई। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर सभी जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। आदमपुर पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

आदमपुर नागरिक अस्पताल में घटिया सडक़ निर्माण करने पर जताया रोष

Jeewan Aadhar Editor Desk

पोल्ट्री फार्मरों ने निजी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Jeewan Aadhar Editor Desk

विपत्तियों से बचने का सर्वोत्तम मार्ग संयम: मुनि विजय कुमार