राशिफल

29 August 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में 5 राशियों के लोगों को होगी खूब कमाई, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
गुरुवार का दिन आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष रहेगा। लेकिन परिस्थितियों कुछ अनुकूल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनेगी। कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। निजी कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा। कृषि कार्य में लोगों को कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। राजनीति में अपार जन समर्थन मिलने से आपके राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। भवन निर्माण के कार्य में संलग्न लोगों को विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। शासन सत्ता की कार्य में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। किसी अज्ञात रोग से ग्रसित एवं भ्रमित हो सकते हैं।

वृष
रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बढ़ा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य का संचालन करना शुभ रहेगा। साझेदारी के रूप में व्यापार करने वाले करने के योग बन सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार करने से नई आशा की किरण जागेगी। अपने ऊपर अत्यधिक भरोसा रखें। इधर-उधर की बातों में सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। राजनीति में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। खाने पीने की वस्तुओं में विशेष परहेज करें। पेट एवं गले से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधान रहे।

मिथुन
आपका दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। धैर्य पूर्वक कार्य करें। विरोधियों से सावधानी रखें। जब तक कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक किसी से कार्य के संबंध में चर्चा न करें। अतिरिक्त परिश्रम करने से स्थिति में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती है। नौकरी में अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार में लाभ उन्नति के होने की अच्छी संभावना है। आपके साहसिक कार्य की कार्य क्षेत्र में चर्चा होगी। भाई बहनों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। अनावश्यक तनाव से बचें।

कर्क
लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। भूमि ,भवन संबंधी कार्य में आने वाली बाधाएं कम होगी। अपने पराक्रम से नया कुछ कर दिखाने के लिए ललयत रहेंगे। परंतु प्रारंभ में संघर्ष कुछ अधिक करना पड़ेगा। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। इष्ट मित्रों के साथ सहयोग बनेगा। अधिक लोग लालच वाली स्थिति से बचें। चल चित्र गायन नृत्य कला आदि में अभिरुचि उत्पन्न होगी। कार्य पूर्ण होने से पूर्व किसी को न बनाएं बताएं। आपका कार्य बिगड़ सकता है। योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन अधिक लगेगा। पड़ोसियों से तालमेल बनाकर रखें। अधिक तर्क वितर्क वाली स्थिति से बचें। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक रूप से चिंता तनाव आदि होने की संभावना है।

सिंह
आपका मन कुछ शांत रहेगा। दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा बेहद अच्छा कार्य किए जाने के बावजूद आपको अच्छा अधिकारी से डांट फटकार पड़ सकती है। व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन होने वाले हानि लाभ का विचार अवश्य करें। कोर्ट कचहरी के मामले में विवाद बढ़ सकता है। कृषि संबंधी कार्य करने वाले लगों की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मानसिक कलह बढ़ सकती है। संयम रखें, किसी को कटु वचन न कहें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। अधिक भावुकता से बचें। मेहनत के चलते सेहत का ख्याल रखें। मानसिक परेशानी या लंबी बीमारी से राहत मिलेगी।

कन्या
आपकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। किसी पुराने मुकदमे से निजात मिलेगी। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता व सम्मान मिलेगा। व्यापार में जोखिम लेना लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी वरिष्ठ परिजन व व्यक्तित्व व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। वाहन आदि खरीदने के लिए कर्ज लेने के प्रयास सफल होंगे। अनजान से दोस्ती का खतरा न उठाएं। कोई तुम्हें गुमराह करने का प्रयास करेगा। लक्ष्य साधन में शत्रु त्रुटि शत्रु पक्षी को का सबब बन सकती है। दूर दराज की यात्रा होगी। वाहन, भूमि, भवन आदि का सुख मिलेगा। नवनिर्माण तथा देव दर्शन की इच्छा पूरी होगी। व्यावसायिक संपर्कों से फायदा होगा। गैस अपाच्य द्वारा पांडु रोग आदि हो सकती है।

तुला
आपके लिए उतार चढ़ाव युक्त होने की संभावना अधिक रहेगी। विरोधियों से सावधानी बरतें। धैर्य पूर्वक अपने कार्य करें। अपने महत्वपूर्ण कार्य को सार्वजनिक न करें। समाज में तालमेल बनाकर रहे। अपनी गुप्त योजना को गुप्त रखने का प्रयास करें। बाहर की यात्रा करते समय सावधानी बरतें। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं उभर सकती हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार में अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी वर्षों पुरानी विवाद से निजात मिलेगी। खेल की दुनिया से जुड़े लोगों को उच्च सफलता एवं सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानी होने की संभावना है। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखें।

वृश्चिक
परिवार में अविवाहित लोगों का विवाह होगा अथवा विवाह पक्का हो जाएगा। इष्ट मित्रों के सहयोग से लाभ या मान प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होने की संभावना है। सेवारत व्यक्तियों की पदोन्नति अथवा धन में वृद्धि के योग हैं। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। जिससे भविष्य में अच्छे लाभकारी परिणाम होंगे। कार्य में अर्चन आएगी। कार्य कठिनाई से सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र के संबंध में शीघ्रता से कोई निर्णय न ले। जीविका आदि में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति अधिक रहेगी। फिर भी आप अपने धैर्य को कायम रखने में सफल होंगे। शासन सत्ता का लाभ आपको मिलेगा। राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य एकदम उत्तम रहेगा। किसी पुराने गंभीर रोग से निजात मिलेगी।

धनु
रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। अपनी योग्यता एवं परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधीन बनाने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र के संबंध में शीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें। आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नजदीकी के साथ लाभ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। परीक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को किसी विपरीत लिंग साथी का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। कृषि कार्य में संलग्न लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने हेतु घर से दूर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिकांश से शुभ रहेगा। फिर भी शारीरिक आराम का पूरा ध्यान रखें।

मकर
नौकरी व्यवसाय आदि में सुधार होगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में सहयोग से उन्नति के साथ लाभ होगा। किसी बड़ी औद्योगिक परियोजना को शुरू कर सकते हैं। अथवा आप ऐसी किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे व्यक्तियों से पहचान बनेगी। घूम फिर कर अपनी जीविका चलाने वाले लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण कार्य स्थान पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। शासन सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा बढ़ाने से शारीरिक एवं मानसिक सुख एवं शांति का अनुभव होगा। जो लोग गंभीर रूप से बीमार है उन्हें सही चिकित्सा एवं इलाज मिले जाने से बड़ी राहत महसूस करेंगे।

कुंभ
नौकरी हेतु परीक्षा एवं साक्षात्कार देने वाले लोगों का प्रयास बेहद अच्छा रहेगा। उनकी परीक्षा एवं साक्षात्कार अच्छा होगा। नए व्यापार को शुरू करने की योजना सफल होगी। दिन लाभदायक एवं उन्नति दायक रहेगी। परिवार में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा बना रहेगा। अपने साहस एवं धैर्य को कम न होने दे। शासन सत्ता में भागीदारी करने का अवसर मिलेगा। राजनीति में उच्च पद अथवा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उनका पैकेज बढ़ाने का शुभ समाचार मिलेगा। कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों को उन्नति के साथ लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी।

मीन
आपके लिए गुरुवार का दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। व्यापार में अधिक लाभ उन्नति के योग है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न ले। सगे संबंधियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मसले पर विचार विमर्श होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से सावधान रहे। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान दें। निजी व्यापार करने वाले लोगों को कुछ संघर्षों के बाद लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके बौद्धिक कौशल को देखकर विरोधी भी सन्न रह जाएंगे। राजनीतिक अभियान की कमान आपको मिल सकती है। व्यापार में नए अनुबंध होने से सुधार होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। समाज सुधार के कार्य में अभिरुचि रहेगी। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। किसी गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को रोग संबंधी भय एवं भरण दूर होगा।

Related posts

10 अगस्त 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

22 जुलाई 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

30 जुलाई 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल