राशिफल

18 May 2025 Ka Rashifal : आज शुभ और शुक्ल योग में 6 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा। पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत मामले को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपने प्रेमी से फ्लर्ट करने के लिए दिन अच्छा है। धन के मामले में आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने भीतर की हिम्मत से कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को हल करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रह सकते हैं। पेट व चर्म रोगों से आपका सामना हो सकता है।

वृष
आज ज्यादा होशियारी दिखने से बचें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात आज सार्वजनिक हो सकती है। अपने शब्दों का चुनाव सही से करे किसी को बुरा लग सकता है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों के साथ तना-तनी से बचकर रहने की सलाह है। आज अपनी नौकरी पर ध्यान दें और सक्रियता से अपने काम को करें।मानसिक रूप से आप थका हुआ महसूस कर सकते है।

मिथुन
आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। महिलायें आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रह सकती है। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। किसी प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग में कोई आपकी मदद कर सकता है। व्यापार में बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आज के दिन कार्य की अधिकता रहेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको सुबह टहलना चाहिए। कुछ लोगों को गैस और एसिडिटी की तकलीफ अधिक हो सकती है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सामाजिक मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना आवश्यक है। अपने पार्टनर के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें। रोमांटिक अदाओं और बातों से आनन्द लें। आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं। अपना नियमित जांच कराएं, तथा आलस्य छोड़कर दवाइयों को भी नियमित रूप से लेते रहें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आज कहने की बजाए, सामने वाले को अधिक सुनें, इसी में धन लाभ छिपा हुआ है। जिन लोगों का कारोबार बंद पडा हैं उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आज आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या
आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते है। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। अपने पैसे के बारे में होशियार रहें, और किसी बड़ी चीज़ में निवेश न करें। घर में नवीनीकरण तथा साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करने की योजनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों का समय अभी धैर्य और संयम रखने का है। अपनी आंखों का आज विशेष ख्याल रखना होगा, ज्यादा देर तक लैपटॉप मोबाइल से चिपके रहना हानिकारक होगा।

तुला
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिये आज विवाह के प्रस्ताव आ सकता है। आज अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे। आप अपने प्रियजन के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा अधिक खर्चीला हो सकता है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। भूमि या वाहन खरीदने की प्लानिंग में अब तेजी दिखानी होगी। आज आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आपकी नई योजनाएं अधूरी रह सकती है। मोबाइल फोन या लेपटॉप का इस्तेमाल एक सीमा में रहकर करें, आंखों को नुकसान हो सकता है। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है।

वृश्चिक
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कभी-कभी कुछ संबंधियों के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ लोगों को वरिष्ठजनों से फटकार मिल सकती है। जीवनसाथी या परिवार के अन्य सदस्य को आपकी जरुरत पड़ने वाली है,समय निकालें। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। आज आपकी वित्तीय स्तिथि अच्छी रहेगी। शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले की वरिष्ठ की राय अवश्य लें। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए। आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आज, महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगें। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहे।

धनु
आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। माता-पिता विदेश में सैटल हो चुके बच्चों से मिलने जाने की सोच सकते हैं। लोगों के द्वारा बोली गई बुरी बातों का असर मन पर न होने दें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। आज धन के मामले में अधिक लालच मुसीबत को भी बढ़ा सकता है। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। नए कार्यों को करने में भाग्य आपका साथ देगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

मकर
आज आपको कोई मनचाही खबर मिल सकती है। अपने जज़्बात काबू में रखें फायदा होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखना अति आवश्यक है। आज शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग सावधानी रखें। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगे। किसी सामान को ऑनलाइन बेचना आपके लिए सहज और फायदेमंद साबित होने वाला है। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के प्रथम पक्ष में ही पूरे करने का प्रयास करें। अपनी देखभाल कैसे करें, यह जानना हमेशा आसान नहीं होता है। अपने आप को तैयार करें और आप बहुत कुछ हासिल करेंगे।

कुंभ
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आज आर्थिक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। कहीं से कर्ज लिया हुआ है तो उसे समय पर लौटायें। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। इंश्योरेंस व पॉलिसी से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां रहेंगी। सिविल सर्विस में कार्यरत लोग उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

मीन
आज अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। आज आपको पिताजी द्वारा कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अपने मधुर व्यवहार से आप जीवन साथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। आज तनाव और भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे। इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिख सकता है। आज प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करें।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

9 May 2023: मंगलवार के दिन इन 5 राशियों पर भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जानें आज का राशिफल

9 अगस्त 2020 : जानें रविवार का राशिफल

2 दिसम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल