राशिफल

21 September 2025 Ka Rashifal : आज त्रिग्रह योग का उत्तम संयोग, वृष, कर्क सहित 5 राशियां खूब कमाएंगी लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपको सपोर्ट करेंगे। कुछ हाई प्रोफ़ाइल व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। आज एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। पैसों से संबंधित ली हुई मदद याद रख कर वक्त पर लौट आने की कोशिश करते रहे। आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। घर के बाहर अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा गर्मी की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।

वृष
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते है। आज आपका प्रियतम आपको खुश और शांत रखेगा। आज आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव की कोशिश करें। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा। शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। संतान की शिक्षा के लिये आज आप लोन अप्लाई कर सकते हैं। कुछ लोग अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए किसी शांत जगह जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र बिना किसी डर के लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें।आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। यदि आपको अवसाद या चिंता की समस्या है, और आपको लगता है कि यह ज्यादा हो रहा है, तो अपने चिकित्सक को फोन करने में संकोच न करें। यात्रा करते हुए आज आप अपने समान और पैसो का जरूर ध्यान रखें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। आज आपको अपने बजट से अधिक जाने और कुछ नए बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करने से बचना चाहिऐ। मशीनरी तथा खान-पान संबंधित बिजनेस में बेहतरीन एग्रीमेंट मिलेंगे। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त काम से परेशान रह सकते है। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

सिंह
आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, लेकिन घबराने की बात नहीं है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। आज सिंगल लोगों को अपना पाटर्नर मिलने की संभावना है। आज अधिक लोभ से दूर रहें। व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। बेरोजगार लोगों को आज जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा। कुछ लोगों को खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी।

कन्या
आज का दिन आपको सुकून देने वाला रहेगा। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। आज किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। नौकरी पेशा लोग ऑफिस में अनुशासित रहें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने करियर के साथ कोई समझौता न करें। आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

तुला
आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आज अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय में पत्नी या पार्टनर की वजह से लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। यदि आज घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आज दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है। आज गायत्री मंत्र का जाप करे आपके मन को शांती मिलेगी। आप आरामदायक जीवनयापन करने के लायक कमाई कर पा रहे हैं तो, अनावश्यक चिंता से बचें। कारोबारीयों को एक लंबी अवधि की योजना बनाने की आवश्यकता हो सकती है। महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से चेक कर ले। जो लोग नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें शुरुआत में मिलने वाले अवसर के साथ समझौता करना पड़ सकता है। नींद ठीक न होने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु
आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। घर के लिये कुछ सामानों की शॉपिंग कर सकते है। आप बिना किसी बड़े कारण के व्यर्थ गुस्सा कर सकते है। आप परिवारिक स्तर पर जीवनसाथी के सहयोग की कमी महसूस करने वाले हैं। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज खुश नजर आएंगे। आज आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय में अपने साझेदार के साथ काम करें। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे। अपनों के साथ यात्रा करने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी सोच विचार और निर्णय क्षमता पर लोगों का भरोसा बढ़ने लगेगा। चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आय में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर विचार होगा। वर्तमान समय में लॉग टाईम के लिए किया गया निवेश अच्छा फल दे सकता है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। जो लोग कोई अलग करियर अपनाने के इच्छुक हैं उन्हें परिवार का भरपुर सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब ना होने दें। अस्त-व्यस्त दिनचर्या का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहे। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी की संभावना है। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज का दिन दुकानदारों के लिए लाभदायक साबित होगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। आज आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहे। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है। अपने खाने-पीने पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दें और मसालों से परहेज करें। यात्रा आरामदायक और अनुभव देने वाली रहेगी।

मीन
आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा। जो लोग मायूसी और निराशा का अनुभव कर रहे थे, उनकी खुशियां वापस लौट आएंगी। अविवाहितों के लिए नया रिश्ता आने की संभावना है। आज जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। आज शनि मंदिर में जरुरतमंद को वस्त्र का दान करें। आज फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखें। आज खुदरा व्यापारियों को भी बडा मुनाफा हाथ लगेगा। वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है। करियर को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी वह समाप्त हो सकती है। आज का दिन सिगरेट, या किसी अन्य व्यसन को कम करने के लिए शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है जो आपके पास हो सकता है। माता पिता के घर से दूर रहने वाले लोग आज उनसे मिलने आ सकते हैं।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

राशिफल: 12 फरवरी 2018

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 September 2025 Ka Rashifal : आज सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का संयोग, वृष—मकर सहित 5 राशियों को व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 जनवरी 2022 : जानें शनिवार का राशिफल