राशिफल

25 October 2025 Ka Rashifal : आज शोभन योग में चमकेगी मेष सहित 6 राशियों की किस्मत, मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज दिन की शुरूआत शुभ संकल्पों के साथ होगी। कोई मुश्किल काम पूरा हो सकता है। भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। आज आर्थिक रूप से, आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। आज धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। चिकित्सा से जुड़े लोग का दिन अच्छा रहेगा। बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं। कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा।

वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। जिन आदतों को छोड़ने की आप कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए इच्छा शक्ति बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। युवक-युवतियों के लिए दिन आकर्षण लेकर आएगा। आज धन के मामले में भ्रम की स्थिति बन सकती है। आप ऐसे निवेश कर सकते हैं जो आपको शानदार रिटर्न दे सके। बिजनेस टिप्स के लिए घर के बडों से आज बात करें, उनके पास आपके लिए कुछ बहुत ही उपयोगी जानकारी होगी। आज सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। जिन को शुगर की बीमारी है उनको शुगर को नियंत्रण में लाना आवश्यक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन
आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। आज आप गहरे पानी से दूर रहें। आज आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोग शादी करने की सोच सकते हैं। आज घर में रखे पुराने सामान को बेचने पर उम्मीद से ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। टाइम टेबिल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपना बहुत ख्याल रख रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित जांच करवाएं। यात्रा करनें के लिए आज का दिन अच्छा है। लंबी दूरी की यात्रा आज आपको शांत रखेगी।

कर्क
आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। आज आप शायद ही नोटिस करेंगे, लेकिन आपका बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य कर लें। महिलाओं को अपने व्यवसाय अथवा नौकरी में विशेष सफलता मिलेगी। थायरॉइड व रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज आपका किसी छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है।

सिंह
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप कारोबार के लिए यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो जरुर करें करें दिन शुभ है। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका गला रहेगा। सुपर कोल्ड ड्रिंक से बचें और इसके बजाय चाय पिएं। अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं।

कन्या
आज यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई व्यक्ति आज आपसे मिलने की हर संभव कोशिश करेगा। घर में कुछ लंबित परिवर्तन या परिवर्धन आज शुरू किए जा सकते हैं। परिवार के किसी युवा को अनुशासन सीखाने की ज़रुरत है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। प्रेमी साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आज आप अपने व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में मददगार होगी। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे। आज आप तनाव को कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जा सकते हैं।

तुला
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके स्पष्ट बोलने के अंदाज से प्रभावित होगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहे। अपने साथी को खुश करने की कोशिश करें। पाटर्नर का प्रेम पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आज घरेलू विलासिता पर ज़रूरत से ज़्यादा धन ख़र्च न करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम से अपना बचाव करें। काफी लंबे इंतजार के बाद अपने पसंद के किसी देश में घूमने जाने के लिए वीजा लेने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन अपने सपने को साकार करने का है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी के व्यस्त होने के चलते छोटे बच्चे को संभालना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। आज आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। यह नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है। ट्रिप पर जाने के लिए अपनी गाड़ी के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने बेहतर साबित होगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ गृहणियों द्वारा आज अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। कु्छ लोगों को विदेश से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी से किसी अच्छे काम की सलाह मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आज लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए है। यदि आप काम का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो अधिकतर कार्य विदेश में करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता न करें। आज यात्रा मजेदार होगी, खासकर अगर यह एक अवकाश यात्रा है।

मकर
आज आप संतान के भविष्य से संबंधित फैसला ले सकते हैं। स्वयं के लिए थोड़ा वक्त निकालें। घर-गृहस्थ की समस्या धैर्य के साथ सुलझाने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी से मन की बातें बिल्कुल नहीं छुपाएं। युवा अपने प्रेम जीवन को लेकर काफी खुश नजर आएंगे। आज माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापार में उधार धन देने से बचें। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत देखकर मिली सराहना आज का दिन बना सकती है। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में अनजान व्यक्ति से खाने पीने की वस्तु ना ले।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में न आए | सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज पैसा बढाने का जरिया तलाशने वालों को बहुत हद तक सफलता मिल जाने की उम्मीद है। बिजनैस में स्ट्रैटेजी बना कर काम करना होगा। कार्य क्षेत्र में छोटी सी छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है परंतु जल्दी ही सुधार आएगा। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है।

मीन
आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। अच्छे लोगों की संगति से आपको फायदा मिल सकता है। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आप लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज का दिन धन के मामलें मे मिलाजुला रहेगा । फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिल सकती है। लोहे के व्यापारियों का काम पहले से बेहतर गति से चलेगा। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आज आपका कमजोर स्थान आपके हाथ होंगे। आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। हमेशा सुरक्षित रहना याद रखें। जो लोग आज शहर से बाहर ड्राइव करके जा रहे उनका सफर रोमांचक और आरामदायक रहेगा।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

18 May 2023: मेष, तुला, मकर राशि वाले न करें गलती, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

6 अगस्त 2020: जानें गुरुवार का राशिफल

18 June 2023 Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कुंभ समेत इन दो राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल