राशिफल

1 November 2025 Ka Rashifal : आज ध्रुव योग में कुंभ सहित 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। आज एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है। अपने रिश्तों में नयापन लाने के लिए नवविवाहित कुछ प्लान कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे और आपके प्रिय के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन बड़ी खरीदारी करने के लिए अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। काम की जगह आपका स्थान कायम करने के लिए काम पर ध्यान दें। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन करे। यदि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो बुकिंग लेने से पहले पैसे में चल रहे उतार चढाव पर नजर बनाए रखें।

वृष
आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आज आप किसी की भलाई उतनी ही करें, जितनी सही हो नहीं तो लोग इसे आप का स्वार्थ समझने लगेंगे। जीवनसाथी के साथ हुई अनबन सुलझ सकती है। लव लाइफ में छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना लाभकारी रहेगा। आज अपने क्रैडिट और डेबिट कार्ड संभालकर रखें। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति सहकर्मियों के कार्य पर निगाह रखें। छात्र अपने इंटरव्यू के दौरान जिझक न रखे और सटीक उत्तर दें। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका गला रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होगी। आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेने की कोशिश करें। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है। आज आपका सिर आपका कमजोर स्थान बनने जा रहा है। आपको सामान्य से अधिक नियमित रूप से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। यात्रा के प्रति आपका लगाव किसी खूबसूरत यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। बस प्रवाह के साथ चलें और जीवन की अनियमितताओं का आनंद लें।

कर्क
आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में व्यतीत होगा। पढाई करने वाले लोगों को अन्य काम में उलझने से बचना होगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे। आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। करियर में कुछ अच्छा करने के लिए आपको नेगेटिव विचार से दूर रहना जरुरी होगा। मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। आज कुछ लोग जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

सिंह
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। किसी के साथ बहस न करें बल्कि, उनकी राय सुनें। आज अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। प्रेम संबंध के लिए भी आज का दिन काफी सुकून भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते है। सेहत के प्रति आपकी सजगता रंग लाएगी, आपको किसी तरह की परेशानी नहीं रहने वाली। बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घुमते रहने का विचार सही नहीं होगा।

कन्या
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान बहुत ही संयमित रखें। विदेश जाने की सोच रहे लोगों को वीज़ा के लिए इंतज़ार करना होगा।

तुला
आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी।

वृश्चिक
आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अकेलापन महसूस करने वाले लोग किसी विश्वासपात्र के साथ परेशानी शेयर कर हल्का महसूस करेंगे। आज आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। आज धन का खर्च आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। प्रॉपर्टी का अच्छा खरीददार मिले इसके लिए उसे थोड़ा आकर्षक बनाने का प्रयास करेंगे। जो लोग खाली बैठे है वह नए कामों में लग जाएं। मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। सायंकाल के समय आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु
आज आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है। आईटी सेक्टर में काम करने वालों के आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। आज आप किसी व्यापारिक समारोह में जा सकते है।

मकर
आज आप वाणी के साथ साथ स्वभाव में भी विनम्रता बनाएं रखें। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। होम लोन लेने से पहले अपनी स्थिति पर विचार कर लें। बिजनेस में बाजार की स्तिथि को देखते हुए कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। करियर के मामले में आपको कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे आप निराश न हो और अपने आप को प्रेरित करे। हेल्दी लाइफ चाहने वाले लोगों के लिए संतुलित आहार की अहमियत समझनी होगी। शाम के समय कही बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं।।

कुंभ
आज आपका खुद पर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आपके जीवन में नई खुशहाली दस्तक देने वाली है। इस समय दूसरों की जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लें। अगर आप अनमैरिड हैं तो नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उनके दांपत्य जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। आज दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में अधिक मुनाफा होने की संभावना है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में आज सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी।

मीन
आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं, सावधान रहे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। आज किसी को भी दिल देने से पहले अच्छे से विचार कर लें। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। आपको कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है, मौज मस्ती का आनंद ले सकते हैं। भारी सामान उठाते समय आराम से उठाये रीढ़ की हड्डी में मोच आ सकती है। आज दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

4 सितम्बर 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 जून 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

3 नवंबर 2019 : जानें रविवार का राशिफल