मेष
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। किसी के बारे में आपकी स्पष्ट राय आपको उसके साथ टकराव की राह पर ले जा सकती है। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। आज आपको यात्रा के दौरान उन प्रश्नों का उत्तर मिल सकता है जिनकी तलाश थी।
वृष
आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। मकान, दुकान आदि की मरम्मत संबंधी प्लानिंग होगी। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। जीवनसाथी की कोई बात परेशान कर सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आज आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और नए अवसर भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में आज सफलता मिलेगी। गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। आज व्यवसाय से जुड़ी यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी।
मिथुन
आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ़ खींचेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने से जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को बाहर निकालने में शर्माएं नहीं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें। आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सावधान रहे। जो लोग किसी धार्मिक मकसद से किसी तीर्थस्थल पर गए हैं उनके मन को काफी सुकून मिलेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा। अपने सगे संबंधियों की बातों को ध्यान से सुनना जरूरी है। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। आज के दिन आप धन से जुड़े मामलों में अधिक चितंन और मनन कर सकते हैं। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। शुगर से संबंधित तकलीफ को कम करने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। आज आप अपनी व्यवसाय की प्रगति के लिए पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे । प्रेम संबंध किसी गलतफहमी की वजह से टूट भी सकते हैं, सावधान रहे। आज धन संबंधित मामलों में लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। आज कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध होने का योग है। लोन में देरी के कारण कोई प्रॉप्रर्टी हाथ से निकल सकती है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी। घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के संकेत है।
कन्या
आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जजमेंट सुनकर व्यक्तित्व बदलने की जरुरत नहीं। रात के समय दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आज किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। आज आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। आज इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनें की जरूरत है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा।
तुला
इस समय भाग्य और ग्रह स्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में है। घर परिवार में मांगलिक और धार्मिक कार्य होने के योग हैं। अहंकार को अपने मन में न आने दें आपके लिए ठीक रहेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम पाटर्नर से आज मुलाकात हो सकती है। आज आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। व्यवसाय के लिए परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आज नौकरीपेशा लोग एक बार अच्छे से मेल चेक कर ले, कुछ जरूरी चीज छूट न जाए। आप वास्तव में ठीक से नहीं खा रहे हैं और आप इसके परिणाम महसूस करने लगे हैं। खानपान की आदत में बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी के साथ बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। माता-पिता विदेश में सैटल हो चुके बच्चों से मिलने जाने की सोच सकते हैं। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। आज आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। कारोबार में उन्नति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ है उन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। स्टूडेंट्स को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। आज कुछ लोगों को सर्दी लग सकती है ठंडी हवा से बचें। आज कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठा सकते है।
धनु
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। आप धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहे। आपका जीवनसाथी एक आदर्श के रूप में आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा। पाटर्नर का प्रेम पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आज पैसौ से संबंधित मामले खास तरीके से सुलजा सकते है। व्यापार शुरू करने वाले कोशिश करें कि पिता से आर्थिक सहायता न लेनी पड़े। किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। अपने किसी करीबी जानकार के लिए अवैध कार्य कर सकते हैं, मगर सावधान रहे। आज स्वास्थ अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे। कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, लेकिन इससे आपको काफी परेशानी भी हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। गृहणियां आज की शाम को खूबसूरत बनाने के लिए आउटिंग पर जाने का प्लान करेंगी। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। फल से जुड़े बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा। यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। अपने शहर के किसी नए पार्क की यात्रा करे।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए बहुत समझदारी से चलने का है। छात्र अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में हड़बड़ी में निर्णय लेंगे तो हानि हो सकती है। आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे छोड़ने का मन बना सकते हैं। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप खुले में अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें।
मीन
आज महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आप में से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। आज दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन मिल सकता है। सामने आए अवसर का अधिकतम लाभ उठाने से तरक्की की रफ्तार तेज होगी। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। सोने का कारोबार करने वालो को सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहीं से आपको नौकरी के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बीपी के मरीजों को क्रोध पर कंट्रोल रखना चाहिए। किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं।









