हिसार

आर्ट ऑफ लिविंग की वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित श्वसन तकनीक सुदर्शन क्रिया फॉलोअप का आयोजन रविवार को

हिसार,
आर्ट ऑफ लिविंग की हिसार इकाई की ओर से 7 मार्च रविवार को सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक श्री श्री रविशंकर की पवित्र वाणी में दिव्य-सुदर्शन क्रिया फॉलोअप का आयोजन किया जाएगा। मीडिया एंव सुमेरु संध्या स्टेट कॉऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि यह सत्र ऑफलाइन एवं ऑनलाइन, दोनों आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन सत्र का आयोजन भारत माता मंदिर में किया जाएगा जिसका संचालन जिला शिक्षक समन्वयक विजय शर्मा करेंगे। ऑनलाइन सत्र का संचालन कृष्ण पूरी करेंगे। नीरज गुप्ता ने बताया कि सुदर्शन क्रिया वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित एक श्वसन तकनीक है, जिससे विश्व भर के 45 करोड़ से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। जिन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग पार्ट 1 कोर्स या यस प्लस कोर्स पूरा किया हैं, उन सभी सदस्यों के लिए, संपूर्ण विश्वभर में आर्ट ऑफ लिविंग के केन्द्र, साप्ताहिक सत्र आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान साधक अन्य आर्ट ऑफ लिविंग सहभागियों के साथ, अपनी सांसों की प्रक्रियाओं के अनुभव दोहरा सकते हैं तथा दैनिक अभ्यास को पुन:स्थापित कर पाते हैं। साधक संगीतमय योगासन, सूर्य-नमस्कार,पद्म साधना, ध्यान, प्राणायाम तथा दिव्य सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करते हुए परमानंद एवं दिव्य-ऊर्जा की सुखद अनुभूति अर्जित कर पाएंगे। यह सत्र आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक निशुल्क संचालित करते हैं।

Related posts

हिसार : आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे 5 दोस्तों को कार ने ​कुचला, 2 की मौत—3 गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में अलसुबह हुई लूट

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपचाराधीन बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप