हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा ने बच्चों में वितरित किया सामान

स्कूल में पौधारोपण करते हुए दी महिला दिवस की बधाई

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा की ओर से हिसार के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में महिला दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया। इसके अलावा स्कूल के बच्चों को खेल का सामान भी वितरित किया गया। तत्पश्चात स्कूल में पौधारोपण किया तथा स्कूल में सभी महिला स्टाफ को अखिल भारतीय सेवा संघ की तरफ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय सेवा संघ की अध्यक्ष व स्कूल की प्राचार्य मैडम पूनम नागपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व महिला दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया। अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला प्रमुख रम्मी गुप्ता ने इस अवसर पर महिला दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि सभी बच्चियां पढ़ लिखकर समाज में अपना नाम व देश का नाम रोशन करें, तभी महिला दिवस सार्थक होगा।
कार्यक्रम को अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय महासचिव विनोद धवन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता व मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मैडम निकिता, सविता, सावित्री, कुसुम, संतोष, चन्द्रकला, सुनीता सुषमा, निशा, कविता, मुकेश, हनुमान बलजीत व अखिल भारतीय सेवा संघ महिला महिला शाखा की उप प्रधान अनिता आदि को सम्मानित किया गया।

Related posts

सरकार 40 पैसा प्रति गाय देने की बात कहकर लगा रही है जख्मों पर नमक—दुष्यंत चौटाला

उपेक्षित जनता के साथ न्याय करे हरियाणा सरकार: लोहचब

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में 12वां गौपाष्टमी महोत्सव 16 को

Jeewan Aadhar Editor Desk