हिसार

अर्बन एस्टेट में 20 और 21 को लगेगी जनता मार्केट : बेलिना

हिसार,
एलआईसी कार्यालय के सामने अर्बन एस्टेट में दो दिवसीय जनता मार्केट का आयोजन किया जाएगा। सहां पर 20 और 21 मार्च को लगने वाली जनता मार्केट से आसपास के लोगों को लाभ होगा। इसके लिए वीरवार को नगर निगम कार्यालय में स्टॉल की बुकिंग शुरू की गई। इस जनता मार्केट से अर्बन एस्टेट टू, एमसी, डीसी कॉलोनी, मॉडल टाउन, विद्युत नगर, सूर्यनगर आदि एरिया के लोगों को खरीददारी करने का अवसर मिलेगा।
संयुक्त आयुक्त बेलिना ने कहा कि जनता मार्केट को व्यापारियों व शहरवासियों का सहयोग मिल रहा है। लोग जनता मार्केट में खरीददारी करने में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं जिससे व्यापारियों में उत्साह है और आज हर जगह जनता मार्केट कामयाब हो रही है। इस बार 20 और 21 मार्च को जनता मार्केट अर्बन एस्टेट टू में लगाई जाएगी।
तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि दो दिनों के लिये व्यापारियों को 1100 रुपये फीस स्वरूप जमा करवाई गई है। अर्बन एस्टेट के एलआईसी कार्यालय के सामने खाली मैदान में जनता मार्केट दो दिनों के लिये लगाई जाएगी और एक व्यक्ति को केवल एक ही स्टॉल दी गई है।

Related posts

सितम्बर में होंगे छात्र संघ चुनाव, मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र

Jeewan Aadhar Editor Desk

पुलिस कर्मियों पर एक छात्र से मारपीट करने और झूठा केस दर्ज करने का लगा आरोप

कोहली में अनेक किसानों की फसलें हुई खराब, मांगा मुआवजा