हिसार

आदमपुर : 2 जवान बेटियों सहित मां लापता

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र से दो जवान बेटियों के साथ मां के संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। परिजन पिछले 3 दिनों से उनको ढूंढ़ रहे है लेकिन अब तक उनका कहीं कोई पता नहीं चला है। इनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। थक—हारकर पति ने आदमपुर पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में चूली खूर्द निवासी बलवीर ने बताया कि उसकी शादी करीब 24 साल पहले खरखड़ी में हुई थी। 15 अक्टूबर को उसकी पत्नी उसकी 23 वर्षीय बड़ी बेटी व 18 वर्षीय छोटी बेटी के साथ मायके जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन आज तक तीनों खरखड़ी नहीं पहुंची है। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

बलवीर ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों व आस—पड़ोस में सब जगह तीनों की तलाश की। लेकिन इनके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। बलवीर ने बताया कि 15 अक्टूबर को करीब 1 बजे उनका मोबाइल चालू था। लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद आ रहा है। आदमपुर पुलिस ने बलवीर की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

एचएयू के स्थापना दिवस पर 2 व 3 को लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस व सामाजिक संस्थान व जनता को मिल कर करना होगा काम : एसपी

आदमपुर गौरव : गणतंत्र दिवस की पी.एम. रैली में हिस्सा लेगा आदमपुर का सुशील शर्मा