हरियाणा

प्रदेश में 2 दिन नहीं होगी गेहूं की खरीद, आदेश जारी

चंडीगढ़,
हरियाणा प्रदेश की मंडियां इन दिनों किसानों की फसल से अटी पड़ी हैं। मंडियों में लगातार किसान अपनी फसल लेकर आ रहे हैं, इसी बीच आने वाले दो दिनों में गेहूं खरीद पर रोक लगा दी गई है। आदेशों के मुताबिक, शनिवार व रविवार को मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य नहीं होगा, लेकिन पहले से मंडियों में खरीदी गई गेहूं का उठान जारी रहेगा।
गेहूं की खरीद सोमवार 19 अप्रैल से पहले की तरह दोबारा शुरू होगी। सरकार ने किसानों से अपील की है कि किसान शनिवार और रविवार को गेहूं मंडियों में न लेकर आएं, हालांकि गेहूं खरीद पर दो दिन की रोक लगाए जाने के का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

Related posts

पूर्व सांसद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उमड़ा फरीदाबाद, बुधवार को सेक्टर 8 में होगा अंतिम संस्कार

पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक नदी में गिरा

Jeewan Aadhar Editor Desk

बिन ब्याही नाबालिगा बनी सिजेरियन मां..मामले की जांच हुई आरंभ