हिसार

गुजविप्रौवि के एनसीसी कैडेटस ने शुरू किया पौधारोपण अभियान

हिसार,
यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में प्रथम हरियाणा एयर विंग बटालियन व थर्ड हरियाणा गल्र्स बटालियन के कैडेट्स ने भाग लिया। अभियान में कैडेट्स ने अपने-अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में नीम, आंवला, जामुन, पीपल, तुलसी, फूलों आदि के पौधे लगाए व साथ ही कैडेट्स ने प्रण लिया कि वे इन पौधों की देखभाल भी करेंगे।
एनसीसी गल्र्स यूनिट गुजवि प्रभारी डॉ. मीनाक्षी भाटिया ने कैडेट्स को संदेश देते हुए बताया की कोरोना महामारी के दौरान बढ़ती हुई ऑक्सीजन की मांग की आपूर्ति को देखते हुए हमें सभी को यह सीख ले लेनी चाहिए कि पेड़ पौधों की हमारे जीवन शैली में बहुत आवश्यकता है। हमारी भारतीय संस्कृति में वृक्षों का अपना महत्वपूर्ण स्थान रहा है। आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक ने भी वातावरण की शुद्धता के लिए विशेष वृक्षों का महत्व बताया है। सबसे अहम बात यह है कि अगर आप इन पेड़ों को घर मे लगा रहे हैं, तो इनका ख्याल रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। जितना ज्यादा ये पेड़-पौधें बढ़ेंगे उतना ज्यादा घर में व आसपास के वातावरण में शुद्धि आती है।
इस अवसर पर प्रथम हरियाणा एयर विंग बटालियन गुजवि के प्रभारी डॉ. अनुराग सांगवान ने कहा कि आज तेजी से वातावरण खराब होता जा रहा है, जिसका कारण पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई है। हम सभी को मिलजुल कर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पेड़-पौधे वातावरण को हराभरा रखने में सहायक साबित होते है। बिना पेड़-पौधों के इंसान के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमें खाली पड़ी अपनी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को बनाए रखने में अपना सहयोग करना चाहिए।

Related posts

आदमपुर : पत्नी के प्रेम संबंध के शक में प्रेमी के बेटे को नहर में फैंकने का आरोप

आदमपुर : 58 लोग हुए संक्रमित, शहर में घटने लगे संक्रमित

आदमपुर: शादी समारोह में पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने के आरोप में 2 नामजद

Jeewan Aadhar Editor Desk