हिसार

आदमपुर क्षेत्र में कोरोना ने फिर ली 2 जान

आदमपुर,
कोरोना ने आदमपुर क्षेत्र के गांव चूलि कलां से एक नौजवान व एक बुजुर्ग को मल्लापुर से छीन लिया। दोनों का निधन 1 मई को हुआ। स्वास्थ विभाग द्वारा पोर्टल पर जारी जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महाबीर कोविड—19 के संक्रमण के चलते 30 अप्रैल को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल हुआ। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया। चिकित्सकों के भरकस प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
वहीं मल्लापुर निवासी 71 वर्षीय पृथ्वी सिंह 21 अप्रैल से हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका निधन 2 मई को देर शाम हो गया। स्वास्थ विभाग के अनुसार पृथ्वी सिंह कोविड संक्रमित होने के साथ—साथ अन्य गंभीर बिमारियों से पीड़ित थे।

Related posts

शिक्षा की अलख जगाने के लिये किताबें दान करने में एकजुट हुई संस्थाएं

मेयर ने बी.एस. मॉर्डन हाई स्कूल में किया कम्प्यूटर सेंटर का उद्घाटन

Jeewan Aadhar Editor Desk

गति और संतुलन से जाना अनुशासन