हिसार

हिसार रेंज मे पुलिस कर्मचारियों के लिये खोले जाएंगे कोविड केयर सेंटर : आईजी राकेश आर्य

आईजी ने ली रेंज पुलिस कर्मियों के वैक्सीनेशन की जानकारी, सभी को वैक्सीन लगवाने के निर्देश

हिसार,
हिसार रेंज के नवनियुक्त आईजी राकेश कुमार आर्य ने फ्रंटलाईन योद्धा के रूप मे काम कर रहे पुलिस कर्मचारियो व उनके परिवारों की सुविधा के मद्देनजर रेंज केपांचों जिलों में कोविड केयर सेंटर खोलने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पांचों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पुलिस लाईन अथवा कालोनी मे उक्त सेंटर के लिये उचित स्थान चिन्हित करने को कहा है।
आईजी राकेश कुमार आर्य ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के लिये खोले जाने वाले सेंटरो मे ऑक्सीजन स्पोर्ट के साथ 10 से 25 बैड की सुविधा उपलब्ध होगी। जनसेवा कर रहे पुलिस कर्मचारी संक्रमित हो जाते हैं तो वे इन सेंटरों में अपना ईलाज करवा सकेंगे। उन्होने हिसार रेंज के पांचों पुलिस अधीक्षकों को इस दिशा में काम कर जल्दी से सेंटरो का शुभारंभ करवाने को कहा है। उन्होने हिसार रेंज में पुलिस कर्मचारियों के वेक्सीनेसन बारे भी जानकारी हासिल की। हिसार रेंज में लगभग 75 प्रतिशत कर्मचारियों को प्रथम डोज व 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दूसरी डोज लग चुकी है।
आईजी के अनुसार हिसार जिले में 97 प्रतिशत कर्मचारियों को वेक्सीन की प्रथम डोज लगी है, वहीं सिरसा में 95 प्रतिशत, फतेहाबाद में 85 प्रतिशत, जींद में 60 व हांसी में 50 प्रतिशत कर्मचारियों ने वैक्सीन की प्रथम डोज ली है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को वेक्सीन लगवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने पुलिस अधीक्षको को निर्देश दिये कि पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टों में लगाएं, उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने हार्ट पेशेंट अथवा अन्य बीमारीयों से पीडि़त पुलिस कर्मचारियों को अपने घर से कार्य करने की इजाजत देने के निर्देश भी दिये है। आईजी ने संक्रमित हुए पुलिस कर्मचारियो का हाल जाना और कहा कि आईसोलेशन के दौरान अच्छी पुस्तकें पढें, अच्छी डाईट लें, सकारात्मक सोच रखें जो इम्युनिटी बढाने का स्त्रोत है।

Related posts

गलत निकली पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की खबर, सिर्फ एक पैसा सस्ता हुआ पेट्रोल—जाने पूरी हकीकत

दिव्यांग केंद्र में दूसरे दिन 175 लोगों ने ली वैक्सीन

आदमपुर : तापमान 42 डिग्री और राशन डिपुओं पर मिल रहा बाजरा, जानें गर्मी में बाजरे के नुकसान