हिसार

आदमपुर में कोरोना कहर : गुरु जम्भेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर और महान शिक्षाविद् M.L. गोदारा का निधन

मंडी आदमपुर,
रविवार को गुरु जम्भेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर मनोहर लाल गोदारा का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वे काफी वर्षों तक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्राचार्य पद पर रहे। उन्होंने आदमपुर में शिक्षा के क्षेत्र में काफी बड़ा योगदान दिया।
जानकारी के मुताबिक, वे पिछले 10 दिनों से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। करीब 5 दिनों से वे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार करीब पौने 3 बजे उनका निधन हो गया। शनिवार को मंडी आदमपुर ने कोहिनूर के समान सरपंच सुभाष अग्रवाल को खो दिया था और रविवार को शिक्षा के कोहिनूर मनोहर लाल गोदारा को खो दिया। दो महान लोगों के निधन से आदमपुर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Related posts

कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों को मिलेगा 2 हजार रुपए मासिक सम्मान भत्ता : सतेन्द्र सिंह

मार्केट कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों सहित कई मुद्दों पर किया विचार-विमर्श

सांसद वत्स सहित अनेक ने जताया कृष्ण शर्मा के निधन पर शोक

Jeewan Aadhar Editor Desk