हिसार

आदमपुर : 108 लोग मिले संक्रमित, 33 अनट्रैस मरीज बने सिरदर्द

आदमपुर,
आदमपुर में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन के बाद भी लगातार संक्रमित लोगों का मिलना काफी चिंताजन है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 13 मई को मंडी आदमपुर में 36 तथा आसपास के गांवों में 72 लोग संक्रमित मिले। चिंता की बात तो यह है कि 108 संक्रमित लोगों से 33 लोग अनट्रैस मिले। सीसवाल बेल्ट में मिले सभी संक्रमित अनट्रैस दर्शाए गए है।

मंडी आदमपुर में 23, 30 वर्षीय युवक अनट्रैस, हाई स्कूल के सामने 25 वर्षीय दुकानदार, अनाज मंडी में 24 वर्षीय युवती अनट्रैस, 11 नम्बर में 52 वर्षीय व्यक्ति, 68 नम्बर में 17 वर्षीय छात्रा, 126 नंबर में 60 वर्षीय दुकानदार, 69 वर्षीय दुकानदार अनट्रैस, एडिशनल मंडी एडीएफसी बैंक के पास 52 वर्षीय व्यक्ति, माडल टाउन मकान नंबर 13 में 34 वर्षीय महिला, मकान नंबर 308 में 60 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, 424 में 38 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला अनट्रैस, बीडीपीओ कार्यालय के पास 22 वर्षीय युवक अनट्रैस, भादू कॉलोनी में गली नम्बर 4 में 32 वर्षीय किसान, रानीबाग में 35 वर्षीय युवक अनट्रैस,
बोगा मंडी मकान नम्बर 1781 में 22 व 24 वर्षीय युवक तथा 48 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला अनट्रैस संक्रमित मिले।

शिव कॉलोनी 32, 32 वर्षीय युवक अनट्रैस, 82 वर्षीय बुजुर्ग अनट्रैस, मकान नम्बर 1 में 30 वर्षीय युवती, मकान नम्बर 202 में 28 वर्षीय युवती, मकान नंबर 222 ब्लॉक 3 में 28 वर्षीय महिला, मकान नंबर 424 में 38 वर्षीय महिला, मकान 1011 में 53 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, जवाहर नगर मकान नंबर 2718—ए में 40 वर्षीय युवक, मकान नम्बर 103 में 53 वर्षीय महिला, मकान नम्बर 3839 में 30 वर्षीय युवती, एफजीएम कॉलेज मकान नंबर 2 में 35 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय छात्र, पता अनट्रैस 42 वर्षीय दुकानदार संक्रमित मिले।

वहीं गांव आदमपुर में पंचायत घर के पास 18 वर्षीय छात्रा, 40 वर्षीय किसान, ढाब मंदिर के 15 वर्षीय छात्र, बिजली बोर्ड के पास 30 वर्षीय मेकेनिक, ढ़ाणी आदमपुर 40 वर्षीय युवक अनट्रैस, 43 व 46 वर्षीय युवक अनट्रैस, कोहली में 25, 27, 40, 53 व 32 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय महिला, कालीरावण में 60 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय किसान, 20 वर्षीय छात्रा, खारा बरवाला में 44 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय बुजुर्ग, 27 वर्षीय युवक अनट्रैस, किशनगढ़ में 35 व 45 वर्षीय युवक अनट्रैस,
सदलपुर में 22, 25, 26, 28, 30,32 36, 43, 45, 47 व 50 किसान, 62, 34 व 35 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय छात्र, 18 वर्षीय छात्रा, खैरमपुर में 39, 70 वर्षीय महिला, भाणा में 29 वर्षीय किसान,खासा महाजन में 31 वर्षीय युवक अनट्रैस संक्रमित मिले।

दड़ौली में 28 व 32 वर्षीय किसान, 60 वर्षीय महिला, चूलि कलां में 30 वर्षीय किसान, चूलि बागड़ियान में ​हनुमान मंदिर के पास 31 वर्षीय बैंक कर्मचारी, 20 व 22 वर्षीय छात्र, सीसवाल में 36, 40 व 40 वर्षीय युवक अनट्रैस, 24 व 38 वर्षीय युवती अनट्रैस,52,51 62 व 80 वर्षीय व्यक्ति अनट्रैस, 12 वर्षीय छात्र अनट्रैस, ढ़ाणी सीसवाल में 30 व 51 वर्षीय युवक अनट्रैस,मोहब्बतपुर में 22 व 33 वर्षीय युवक अनट्रैस, 46 वर्षीय महिला अनट्रैस,ढ़ाणी मोहब्बतपुर में 32, 79, 47 वर्षीय किसान, मोड़ाखेड़ा में 35 वर्षीय किसान, बगला में 43 वर्षीय ड्राइवर, काबरेल में 28 वर्षीय किसान, खारिया में 71 व 45 वर्षीय किसान, तथा ढोभी में 28 वर्षीय किसान संक्रमित मिले।

Related posts

अब किसान नेताओं की याद में होगा बूथ स्तर पर कार्यक्रम

एससी आयोग के निदेशक ने किया हिसार के एसपी से जवाब तलब

मोर्निंग स्टार स्कूल में बच्चों के लिए योग शिविर का आयोजन