हिसार

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने हिसार समेत हरियाणा के पांच जिलों में नियुक्त की महिला अध्यक्ष

अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन हिसार की अध्यक्ष बनी अनिता जैन

हिसार,
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के महिला प्रकोष्ठ ने हरियाणा में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हिसार सहित पांच जिलों में महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग से विचार-विमर्श के बाद हिसार महिला अध्यक्षा की जिम्मेवारी अनीता जैन, यमुनानगर महिला अध्यक्षा की अपेक्षा गर्ग, चरखी दादरी महिला अध्यक्षा की रितु गोयल, भिवानी महिला अध्यक्षा की संतोष अग्रवाल, पानीपत महिला अध्यक्षा की जिम्मेवारी सीमा अग्रवाल को सौंपी गई है। विपिन गोयल ने नवनियुक्त महिला अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूरे देश के अग्रवाल बंधुओं को संगठित करके मुख्य धारा से जोडक़र उन्हें सशक्त बनाना है। नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्षों ने अपनी नियुक्तियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सीमा बंसल, प्रदेश महामंत्री मनीषा कंसल का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि वे भगवान अग्रसेन जी के विश्व कल्याणकारी सिद्धान्तों एवं आदर्शों का जन-जन में प्रचार प्रसार करने का कार्य पूरी निष्ठा, मेहनत व लगन से करेंगी।

Related posts

आर्ट ऑफ लिविंग का सुदर्शन क्रिया फॉलोअप रविवार को : गुप्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk

मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने बैठक करके की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

Jeewan Aadhar Editor Desk

मिर्च—मसाला बनायेगा चूली की महिलाओं को आत्मनिर्भर