हिसार

सरकारी कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया

आतंकवाद का सफाया करने में सरकार और सेना को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया

हिसार,
जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया। इस दिवस को मनाने का मकसद शांति और मानवता का संदेश देना है। इसके साथ ही लोगों को इस बारे में भी जागरूक करना है कि कैसे आतंकी गुट हमलों को अंजाम देने की योजना बनाते हैं। इस दिन राष्ट्रविरोधी ताकतों से सतर्क रहते हुए एकता का संदेश भी दिया जाता है, क्योंकि आंतकवाद का कोई धर्म या जाति नहीं होती। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ लेते हुए प्रण लिया कि हम लोग आतंकवाद का सफाया करने में अपने देश की सरकार और सेना को पूरा सहयोग देंगे। हम किसी भी तरह का ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिसका फायदा देश के दुश्मन उठा सके।

Related posts

सरकार किसानों की जायज मांगों को पूरा करे : भव्य बिश्नोई

शहीद भगत सिंह युवा मंडल चलाएगा नशा रोकने के लिए अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : सरकारी ठेकेदार का अपहरण करके मुंह में भैंस का गोबर, जूती पर नाक रगड़वाई, थूक चटवाया और मारपीट करके लगाया करंट

Jeewan Aadhar Editor Desk