हिसार

आदमपुर में वैदिक यज्ञ यात्रा निकाल किया वैदिक सैनिटाइजेशन, मास्क बांटकर किया लोगों को जागरुक

आदमपुर,
कोरोना महामारी से जल्द छुटकारा दिलाने के प्रण से आदमपुर में वैदिक यज्ञ यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आर्य समाज, वनवासी कल्याण आश्रम व सेवा भारती संस्था ने आमजन के सहयोग से किया। उक्त जानकारी देते हुए संजय बागड़िया व अशोक आर्य ने बताया कि वैदिक यज्ञ यात्रा का मकसद वैदिक तरीके से शहर को सैनिटाइज करना है।

वैदिक यज्ञ यात्रा में गाय के घी और आयुर्वेदिक जड़ी—बूंटियों से आहुतियां दी गई। इससे वातावरण में मौजूद सूक्ष्म कीटाणुओं का नाश होता है। इस दौरान लोगों ने घरों से बाहर आकर यज्ञ में आहुतियां दी। वहीं यात्रा के दौरान संघ विचार परिवार द्वारा लोगों को मास्क बांटे गए। इस दौरान लोगों को जागरुक करते हुए मुनीश ऐलावादी व शिव कुमार ने कहा कि मास्क लगाने से कोरोना संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। इसलिए मास्क को लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

सुशील सदलपुरियां व मांगेराम सिंगला ने आमजन से अपील की कि वे बिना काम के घरों से बाहर न निकले। बाजार में सामान खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान अवश्य रखे। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करे। वैक्सिन अवश्य लगवायें। वहीं दूसरी तरफ संघ विचार परिवार ने आदमपुर क्षेत्र के गांवों में सुरेश कुमार भाकर की देखरेख में अभियान चलाया।

शनि और मंगल होंगे एक—दूसरे के सामने, घटेगी बड़ी घटनाएं—जानें विस्तृत रिपोर्ट


Related posts

आदमपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, परिवार में पसरा मातम

Jeewan Aadhar Editor Desk

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे अग्रोहा सब यूनिट के बिजली कर्मचारी : यूनियन

Jeewan Aadhar Editor Desk

अवैध पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस रखने को आरोपित को भेजा जेल