हिसार

अवैध पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस रखने को आरोपित को भेजा जेल

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर पुलिस ने अवैध पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस रखने के आरोपित को वीरवार हिसार अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी आजाद सिंह को जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस पूछताछ में आरोपित आजाद सिंह ने बताया कि 315 बोर का यह अवैध पिस्तौल उसके पिता के पास था। पिता की करीब 3 माह पहले मौत हो गई थी। बुधवार को जब वह चूली बागडिय़ान से गदली रोड पर जा रहा था तो आदमपुर पुलिस ने काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

64वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ,अलग-अलग राज्यों की 29 टीमों ने लिया हिस्सा

लकड़ी ड़ालने पर हुई कहासूनी के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

अध्यापकों की स्वास्थ्य सुरक्षा व आर्थिक मुद्दों पर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन