राशिफल

6 जून 2021 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज का दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। काफी दिनों से रूके हुए काम पूरे होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। अपनी घरेलू जिम्मेदारी को पूरा करें। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। धनलाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। साझेदारों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनशैली में परिवर्तन होगा। समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा तनाव न लें।

वृष
आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी महसूस होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है उसके साथ किसी खास विषय पर बातचीत होने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बेहतर रहेगा। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन
रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर किसी मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहें तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क
आज आपका दिन काफी गहमागहमी में बीतेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आप आज सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। दंपत्ति के बीच प्यार रहेगा। नई योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है, जो आपको नई दिशा देगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। बुजुर्गों की अनदेखी न करें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह
आपकी मुलाकात बचपन के किसी मित्र से होगी, ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी। आपके लम्बे समय से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगे। इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठायेंगे। आपको कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिससे आपको धन लाभ होगा। दामंपत्य जीवन में चलती आ रही आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कन्या
आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। किसी खास मामलें में अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपको मिल सकती है। परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे, इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको किसी पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

तुला
आपको आज किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के नए रास्ते तलाशने में आप कामयाब रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। किसी से विवाद दूर हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहने की जरूरत है। विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। शांत और धैर्य के साथ अपना कार्य करें। सामाजिक कार्यों से जुड़े के लिए आज का दिन अच्छा है। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक
रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट को साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा।

धनु
आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंने का वादा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा ।धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। कारोबार में आ रही अड़चनें खत्म होंगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ
ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। घर पर किसी बड़े से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। जल्द ही आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

मीन
कोई आपकी ड्रेस की तारीफ कर सकता है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

Related posts

15 सितम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 May 2023: मेष, तुला, मीन राशि वाले वाणी खराब न करें, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

31 मार्च 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल