राशिफल

10 जून 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज महत्वाकांक्षी प्रकृतिवालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। पहला दिन यात्रा में लाभप्रद रहेगा। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अकस्मात अतिथि आगमन से खर्चा बढ़ना संभव है।

वृष
आज जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे। रात्रि का समय सैर-सपाटे तथा मौज मस्ती में व्यतीत होगा। नजदीक की यात्रा भी सावधानीपूर्वक करें। दिन आपका अच्छा रहेगा।

मिथुन
आज नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख और सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। विपरीत लिंग के मित्र से कटुता उत्पन्न होगी। नई विधाएं सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क
गुरु की स्थिति शुभ है। शुभ ग्रहों से युक्त अष्टम में स्थित है। अतः आज भौतिक सुख और समृद्धि का प्रादुर्भाव होगा। कुटुम्बीजनों और सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।

सिंह
आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपकी माली हालत में भी सुधार होगा। आपके पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा।

कन्या
आज गत मास में रही अकारण शत्रु वृद्धि और निर्मूल विवादों से छुटकारा दिलाएगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कुटुम्बीजनों से मनोमालिन्य बढ़ सकता है। आपके सारे काम आज बन जाने से कुटुम्बीजन ईर्ष्या करेंगे।

तुला
उच्च राशि का चन्द्रमा आज आपको उच्चता प्रदान करेगा। धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनैतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ बिताया समय आपके लिए सुखद साबित होगा। दिन आपका उत्तम रहेगा।

वृश्चिक
आपकी राशि का स्वामी मंगल अपनी राशि से नवम भाव कर्क पर संचार कर रहा है। उच्च राशि का चन्द्रमा भी आज अकस्मात किसी महान अधिकारी या नेता से भेटवार्ता होगी। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खानपान पर विशेष नियंत्रण भी रखें, अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग सायंकाल तक बनेगा।

धनु
आध्यात्मिक गूढ़ ज्ञान में आई बाधाएं दूर होंगी। पूजा-पाठ, सत्संग में रुचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि देर तक राजनैतिक गुप्त मंत्रणा में व्यस्त रहेंगे।

मकर
आपकी राशि पर कुंभ राशि का बृहस्पति यद्यपि पराक्रम वृद्धि कारक है, तो भी मेष राशि का चन्द्रमा पंचम भाव में मानसिक चिंता और गुप्त शत्रु व्याप्ति कारक है। अपनी वाक्पटुता और कला कौशल से शत्रु के षड़यंत्र को विफल करने का प्रयास करें। लेनदेन में सावधानी बरतें। धन के मारे जाने की संभावना है।

कुंभ
आपके पुराने रुके हुए कार्य कुछ झंझटों और खर्चा करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। सामाजिक शास्त्र पढ़ने में मन लगाएं। आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। शत्रु पक्ष लज्जित होगा, जिससे आपके मन को संतोष मिलेगा। सायंकाल किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिले तो लाभ उठाएं।

मीन
आज आपकी राशि से तृतीय भाव में चन्द्रमा कोष वृद्धि कारक है। नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। द्वादश भाव में बृहस्पति संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। गुरु ब्राह्मण की सेवा करके गुप्त विद्याएं ग्रहण करें। स्वास्थ्य में शीतोष्ण विकार संभव हैं।

Related posts

30 अक्टूबर 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 अप्रैल 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

24 नवम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk