हिसार

शनिवार को जिले के 30 प्रतिशत से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव आदमपुर क्षेत्र में

आदमपुर,
हिसार जिले में आदमपुर क्षेत्र में कोरोना के मरीज एक बार फिर सबसे ज्यादा मिले हैं। 12 जून को पूरे जिले में 40 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इनमें 30 प्रतिशत से अधिक मरीज केवल आदमपुर क्षेत्र से है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 12 जून को मंडी आदमपुर में 58 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय सरकारी कर्मचारी, खारा बरवाला में 29 वर्षीय मजदूर, किशनगढ में 20 वर्षीय युवक तथा 20 व 31 वर्षीय महिला, कोहली में 30 वर्षीय महिला, सीसवाल में 21 वर्षीय युवक, चूली बागड़ियान में 60 वर्षीय महिला, चूली खूर्द में 40 वर्षीय महिला, कालीरावण में 31 व 35 वर्षीय युवक तथा भाणा में 39 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले।

Related posts

सरकार को टकराव कराने की बजाए उद्योगपतियों से बातचीत करके समस्या का समाधान करना चाहिए : बजरंग गर्ग

चीफ ऑफ स्टॉफ ने किया ईबीएस का निरीक्षण

Jeewan Aadhar Editor Desk

कार्यशाला में आंगनवाड़ी वर्कर्स को प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की दी जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk