हिसार

हिसार : सड़क हादसे में दूल्हा—दुल्हन सहित 7 घायल, एक बच्ची की मौत

हांसी,
शनिवार को सुबह हुए सड़क हादसे में 1 बच्ची की मौत हो गई जबकि 7 गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद कोहराम मच गया। आनन—फानन में सभी को हांसी के नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हिसार रैफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हांसी के बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बरात पंजाब के जालंधर में गई थी। शनिवार सुबह बारात वापिस आ रही थी कि कुलाना गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक का टायर फटने से वह असंतुलित होकर बारातियों से भरी बुलेरो गाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना जबदस्त था कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और दूर खेतों में जा गिरी।

बुलेरो में सवार दूल्हा अनिल व दुल्हन अमृता के अलावा अन्य 5 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। दूल्हे की भानजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर आदि घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार बिलखते हुए सिविल में पहुंचा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार पलंबर का काम करता है। शुक्रवार को उसकी बरात जालंधर गई थी। शुक्रवार रात शादी समारोह था। शनिवार सुबह वह जालंधर से वापस बड़सी गांव के लिए चले थे। लेकिन अपने गांव पहुंचने से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। ट्रक चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

Related posts

22 दिसंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

कुलपति बीआर कम्बोज नेे स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों के साथ किया भोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘कभी रूठना ना मुझसे तु श्याम सांवरे, मेरी जिंदगी है अब तेरे नाम सांवरे….

Jeewan Aadhar Editor Desk