हिसार

सड़क हादसे में आदमपुर के 2 युवा घायल, उपचार के दौरान एक ने तोड़ा दम

आदमपुर,
सड़क हादसे में आदमपुर के दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। हाइसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
जानकारी के मुताबिक, आदमपुर निवासी अंजनी सोनी व मोहब्बतपुर निवासी संजय सोनी बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को किसी कार्य से रोहतक गए थे। वापस आते समय महम के नजदीक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलावस्था में दोनों को हिसार के नीजि अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान संजय सोनी पुत्र वेदप्रकाश कड़ोल ने दम तोड़ दिया। वहीं अंजनी सोनी पुत्र छोटूराम मौसुन की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

Related posts

ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम में विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन

2 मई 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

मंडियों में गेहूं उठान का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण : डीसी