हिसार

हिसार से बिजली के 52 खम्बे चोरी

हिसार,
तोशाम रोड से बिजली के 52 खम्बे चोरी हो गए। चोर क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर—ट्राली में खम्बे लोड करके ले गए। आजाद नगर थाने में ठेकेदार मोहर सिंह ने बताया कि उसने तोशाम रोड पर बिजली के खम्बे लगाने व उखाडने का ठेका ले रखा है। 1 जुलाई की शाम जब वह साइट पर काम देखने पहुंचा तो क्रेन की सहायता से दो युवक ट्रैक्टर—ट्राली में खम्बे लोड कर रहे थे। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनको खम्बे लेने के लिए हांसी से रवि महता नामक व्यक्ति ने भेजा है। इस पर उनसे जब रवि महता से बात करवाने को कहा तो वे क्रेन और ट्रैक्टर—ट्राली मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए।
ठेकेदार मोहर सिंह ने बताया कि एक दिन इंतजार के बाद भी क्रेन और ट्रैक्टर—ट्राली लेने कोई नहीं आया तो शुक्रवार को उन्होंने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। उसके स्टॉक से 52 खम्बे कम मिले हैं।

Related posts

अग्रोहा में दो अवैध कालोनियों पर चली डीटीपी की जेसीबी

बाक्सिंग में आदमपुर के अनेक खिलाडिय़ों ने झटके मेडल

महलसरा में रक्तदान शिविर लगाकर दी पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को श्रद्धांजलि

Jeewan Aadhar Editor Desk