हिसार

अशोक यादव पुन: बने आदमपुर हलके के शहरी प्रधान

आदमपुर,
अशोक यादव को एक बार फिर से इनेलो द्वारा आदमपुर विधानसभा का शहरी अध्यक्ष बनाया गया है। अशोक यादव करीब 20 सालों से चौ. ओमप्रकाश चौटाला से जुड़े हुए है। छात्र राजनीति से इनेलो में कदम रखने वाले अशोक यादव ने सदैव पार्टी को मजबुत बनाने का काम किया है। उनके मिलनसार स्वभाव व मी​ठी वाणी के कारण वे पूरे हलके में लोकप्रिय है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने एकबार फिर से उनको शहरी हलका अध्यक्ष का पद सौंपा है।
वट्सऐप पर न्यूज पढ़ने के लिए यहां क्ल्कि करें।

अशोक यादव ने दोबारा से शहरी हलका अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.ओमप्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव चौ.अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा का आभार व्य​क्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेताओं द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी लग्न और ईमानदारी से निभाते हुए शहरी क्षेत्र में इनेलो का ग्राफ बढ़ाने का पूरा—पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर अशोक यादव ने कहा कि कांग्रेस ने षड़यंत्र के तहत चौ.ओमप्रकाश चौटाला को जेल भेजने का काम किया। कांग्रेस की सोच थी कि चौटाला साहब के जेल जाने से इनेलो का वजूद समाप्त हो जायेगा। लेकिन चौ.अभय सिंह चौटाला ने पूरी पार्टी को बुरे वक्त में संभाला। आज हरियाणा का शेर चौ.ओमप्रकाश चौटाला जेल से रिहा हो गए है। प्रदेश भर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश को अपना नेता फिर से मिल गया है। उनके जेल से बाहर आते ही जनता में इनेलो का ग्राफ एकदम फिर से बढ़ा है।
उन्होंने कहा पार्टी के प्रधान महासचिव चौ. अभय चौटाला ने साफ कर दिया है कि वे पंचायत, जिला पार्षद सहित सभी चुनाव पार्टी के चुनाव निशान पर लड़ेंगे। उनकी घोषणा मात्र से भाजपा—जजपा में घबराहट देखने को मिल रही है। वे अब इन चुनावों को टालने का बहाना खोज रही है। क्योंकि सत्ताधारी इन पार्टियों को पता है कि जनता का विश्वास इनसे उठ चुका हैं। हरियाणा में इनका वजूद समाप्त हो चुका है। ऐसे में सत्ताधारी नेता चुनाव तो दूर जनता के बीच जाने से भी घबरा रहे हैं।

Related posts

डिजिटाइजेशन का आधुनिक शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान : प्रो. समर सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में भी 5 से शुरू होगी सरसों खरीद

अभिनेत्री कुनिका सदानंद लाल के खिलाफ पुलिस थाने में दी शिकायत