हिसार

आदमपुर : बुआ—भतीजी गायब, तलाश में जुटी पुलिस

आदमपुर,
खंड विकास कार्यालय के पास रहने वाली एक युवती गांव दड़ौली से अपने बुआ के साथ आदमपुर लौटते समय रविवार को लापता हो गई। परिजनों ने दोनों की तलाश की लेकिन दोनों का कोई पता न चलने पर हताश होकर आदमपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

जानकारी के अनुसार, खंड विकास कार्यालय के पास रहने वाली 18 वर्षीय युवती 2 दिन पूर्व अपनी नानी के पास गांव दड़ौली गई थी। वहीं युवती की बुआ भी रहती है। रविवार को युवती अपनी बुआ के साथ दड़ौली से आदमपुर के लिए चली। लेकिन आज तक दोनों बुआ—भतीजी घर नहीं पहुंची। आदमपुर पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

Related posts

27 अप्रैल 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केन्द्र में कोविड टीकाकरण का आयोजन, 361 लोगों को लगाई वैक्सीन

आदमपुर में सरसों खरीद में फिर चला भ्रष्टाचार का खेल, किसानों से काटा लेकर बिना सफाई के कट्टों में भरी मिली सरसों