हिसार

आदमपुर : कुनबे की जमीनी लड़ाई में घर की महिलाओं की आबरु से खिलवाड़

आदमपुर,
गांव किशनगढ़ में कुनबे की जमीनी लड़ाई में महिलाओं की आबरु से खिलावाड़ हो रहा है। पहले एक पक्ष की बहु ने दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर सूट फाड़ने और गलत नीयत से छेड़छाड़ करने व सोने की तबीजी तोड़कर ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद दूसरे पक्ष की बहु ने दुकान में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों पर ठीक इसी प्रकार का आरोप लगाया है। यानि जमीनी विवाद में कुनबे की महिलाओं की आबरु से खिलवाड़ का क्रॉस केस बनवाया गया है।

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार का कुनबे के कुछ लोगों के साथ एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आज प्रदीप, मुकेश, जीतू, राजू, कमल, जगदीश और रामस्वरुप हमारे घर आए और गाली ग्लौज करते हुए उसके कपड़े फाड़ कर गलत नीयत से छेड़छाड़ की और उसके गले की सोने की तबीजी छीनकर उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने उसके पति और काका सुसर पर हमला किया।

वहीं दूसरे पक्ष से पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद के चलते अनिल और भूप सिंह रात को उनकी दुकान में घुस गए और गल्ले में रखे पैसे चुरा लिए और काफी तोड़फोड़ की। उसी समय उसका पति दुकान पर पहुंचा तो आरोपी उसको धक्का देकर भाग गए। इसके बाद पता चलने पर वह अपने पति के साथ दुकान पर हुई तोड़फोड़ का जायजा ले रही थी, उसी दौरान अनिल, भूपसिंह, रामकुमार और उनके परिवार से 2 महिलाएं दुकान पर आ गए। इन लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत नियत से छेड़छाड़ की। इनके साथ आई महिलाओं में से एक ने उसकी सोने की तबीजी तोड़ ली। शोर मचाने पर लोगों को आता देख ये सब जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद अनुप नामक युवक आया और स्वयं को पुलिस कर्मचारी बताते हुए दुकान खाली न करने पर गोली मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एक बात साफ है कि कुनबे में लड़ाई जमीनी विवाद की है लेकिन विवाद में दुखद पहलु ये है कि दोनों पक्ष की महिलाओं की आबरु से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Related posts

नो योअर एचबी अभियान के तहत 936 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

गांव खानक के छोरे 19 वर्षीय मोहित बिश्नोई ने किलीमंजारो पर फहराया तिरंगा

Jeewan Aadhar Editor Desk

64वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ,अलग-अलग राज्यों की 29 टीमों ने लिया हिस्सा