हिसार

हिसार : भाजपा की बैठक का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने करवाई बैठक बंद

हिसार,
जिले के हिसार खंड द्वितीय के गांव सुंडावास में ग्रामीणों ने भाजपा की मंडल स्तरीय मीटिंग का विरोध किया। इस दौरान भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट भी मौजूद थी। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में टकराव की आशंका को देखते हुए सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मीटिंग रुकवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां से सुरक्षित रवाना किया।

ग्रामीणों का कहना था कि भाजपा नेता गांव में माहौल खराब करवाने के लिए इस तरह का आयोजन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सुंडावास गांव की चौपाल में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट कार्यकर्ताओं की मंडल स्तरीय मीटिंग ले रही थी। जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी तो वे विरोध करने पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक चौपाल के बाहर नारेबाजी की और काले झंडे लहराए।

लगातार विरोध के बाद तनाव की स्थिति देखते हुए सदर थाना की टीम वहां पहुंची और बैठक को बंद करवाकर नेताओं को वहां से रवाना किया।

Related posts

जीजेयू में इंजीनियर ने किया सुसाइड, पुलिस लगी मामले की जांच में

समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान भाजपा सरकार का लक्ष्य : डा. कमल गुप्ता

मेडिकल में लगी आग, मालिक ने जताया सजिश का शक