हिसार

हीरा देवी-रामरूप चैरिटेबल ट्रस्ट ने चलाया पौधारोपण अभियान

नशा विरोधी मुहिम व युवाओं को जागरूक करने के कार्यक्रम भी चला रहा ट्रस्ट

हिसार,
राज्य स्तरीय वन महोत्सव शुरू होने के साथ ही सामाजिक संस्थाओं ने भी इसमें हाथ बंटाना शुरू कर दिया है। सामाजिक संस्थाओं का मानना है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।
इसी कड़ी में हीरा देवी-रामरूप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हांसी क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों केे साथ मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इस दौरान बड़, पीपल व नीम के रूप में त्रिवेणी लगाकर अपने पौधारोपण अभियान का आगाज किया और बाद में अन्य नीम, बकैण व अन्य पौधे लगाए। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। पौधे लगाकर उनकी संभाल करना भी जरूरी है। पदाधिकारियों ने कहा कि पौधे जब तक बड़े होकर पेड़ नहीं बनते, तब तक उनकी छोटे बच्चों की तरह संभाल करना जरूरी है। अधिक से अधिक पेड़ ही हमें आक्सीजन के रूप में प्राणवायु देते हैं और पेड़-पौधे जो प्राकृतिक प्राणवायु देते हैं, उसका कृत्रिम आक्सीजन मुकाबला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना काल में आई आक्सीजन की कमी ने हमें यह बता दिया कि पेेड़-पौधों का कितना महत्व है।
इससे पहले हीरा देवी-रामरूप चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार समाजसेवा के कार्य करता रहा है। कोरोना काल में मास्क वितरण, जनता को जागरूक करना, नशे के खिलाफ अभियान चलाना, युवा वर्ग में अच्छे संस्कार पैदा करने के लिए गोष्ठी आयोजित करना जैसे कार्य किए गए। नशे के खिलाफ व युवाओं को जागरूक करने के लिए ट्रस्ट की मुहिम लगातार जारी है। क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट के पौधारोपण व अन्य सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए ट्रस्ट को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्ट प्रधान शकुंतला देवी, सचिव नरेेन्द्र सैनी व सदस्य दीपेन्द्र के अलावा समाजसेवी कृष्णलाल, रामसिंह, हवासिंह, हनुमान, सुभाष, संजय व अशोक भी शामिल थे। सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Related posts

संकट के समय बनभौरी धाम ट्रस्ट कर रहा सेवा कार्य : मेहता

रोडवेज हड़ताल की तैयारियां जोरों पर, सरकार ने दिया बातचीत का न्यौता

आदमपुर के 15 हाई स्कूलों में 14 मुखियों के पद खाली,कार्यशाला में शिक्षकों ने बताई मन की बात