हिसार

बरसात ने मचाई आदमपुर में तबाही, एक दिन में व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान

आदमपुर,
आदमपुर में बुधवार देर रात से जारी बरसात के चलते दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। अकेले अनाज मंडी में व्यापारियों को करोड़ों रुपए के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। यहां पर शेड के नीचे लगी चने की ढेरियां पानी में बह गई। इसी प्रकार शेड के नीचे रखे सरसो, ग्वार व अन्य अनाज भी पानी में गीले होने के कारण खराब हो गए।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

गुड़—चीनी व्यापारियों को भारी नुकसान
अनाज मंडी में गुड़—चीनी व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण दुकानों एक से दो फुट पानी घुस गया। इससे नीचे के कट्टे गीले से ऊपर के सारे कट्टे पानी में आ गिरे। माना जा रहा है कि गुड़—चीनी व्यापारियों को मोटे तौर पर करीब—करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

खल—बिनौला व्यापारी डूबे
अनाज मंडी में खल—बिनौला का काम करने वाले व्यापारियों का सारा माल खाद में तबदील हो गया। पानी भर जाने से बिनौले फूल गए और बोरियों को फाड़कर बाहर निकल गए। खल गीली होकर गत्तानुमा हो गई। केवल अनाज मंडी स्थित खल—बिनौला व्यापारियों को 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान माना जा रहा है।

किरयाणा व्यापारियों पर मार
आनाज मंडी स्थित किरयाणा व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। दुकानों में पानी भर जाने से इनकी चीनी, दाल, आटा सहित बहुत—सा समान पानी में तैर गया। यहां सबसे ज्यादा मार मध्यम दुकानदारों को पड़ी है। प्रत्येक दुकान में 40 से लेकर 60 हजार रुपए तक का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

आढ़तियों को भारी नुकसान
अनाज मंडी में सबसे ज्यादा आढ़तियों को हुआ है। उनका काफी माल शैड के नीचे रखा हुआ था। उम्मीद से कहीं अधिक बरसात होने के कारण अनाज मंडी में बने दोनों शैड पर पानी सवा फुट से ज्यादा आ गया। इससे शैड के नीचे रखे चने, ग्वार, सरसों सहित अनेक जिन्स खराब हो गए।

किसानों को नुकसान
अनाज मंडी में शेड के नीचे चने की कई ढेरियां किसानों की लगी हुई थी। आज बोली पर उन चनों को बिकना था। लेकिन रात से जारी बरसात का पानी शेड तक पहुंच गया। चने की ढेरियां पूरी तरह से पानी में तैर गई। इससे कई किसानों को भारी नुकसान होने का अनुमान है।

अढ़ाई फीट ऊंचे है शेड
अनाज मंडी में शेड सड़क से अढ़ाई फीट तक ऊंचे हैं। लेकिन बरसाती पानी साढ़े तीन फीट से भी ज्यादा था। ऐसे में पहली बार शेड पर इतनी अधिक मात्रा में पानी पहुंचा। व्यापारियों की उम्मीद से कहीं ज्यादा पानी आ जाने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

व्यापार मंडल प्रधान लगे रहे प्रबंधों में
व्यापार मंडल प्रधान दीनदयाल भारी बरसात को देखते हुए सुबह 6 बजे ही मंडी में पहुंच गए। यहां आकर उन्होंने सभी गेट बंद करवाएं और व्यापारियों को फोन करके दुकानों को संभालने की हिदायते देते रहे। इस दौरान वे लगातार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जलनिकासी की गुहार भी करते दिखाई दिए। वे डोर—टू—डोर जाकर नुकसान का जायजा लेते दिखाई दिए और व्यापारियों को ढांढस बंधाते नजर आए।

Related posts

किसानों के CM विरोध को ‘कोविड अस्पताल विरोध’ बताने की स्क्रिप्ट आउट, जानें किसने लिखी थी स्क्रिप्ट आउट

शनि देव मन्दिर आर्यनगर बांट रहा गरीबो में खाना

आदमपुर : बुधवार को 20 गांवों में बिजली रहेगी बाधित