दुनिया देश

गलवान में भारतीय सैनिकों ने ऐसे दी थी चीनी सैनिकों को कड़ी टक्कर Video

गलवान,

साल 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। चीन के टीवी चैनल ने गलवान घाटी में हुए संघर्ष का नया 45 सेकंड वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में चीन के सैनिक भारतीय सैनिकों पर पत्थर फेंक रहे हैं और भारतीय जवान चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भारतीय सैनिक चीन की उस निगरानी पोस्ट को नष्ट कर रहे है, जिसमें उन्होंने LAC का उल्लंघन किया है। चीन की हमेशा की आदत है वो धीरे धीरे आगे बढ़कर चुपचाप अवैध कब्जे करता है।

करीब 45 सेकंड के इस वीडिया में दिखाई दे रहा है कि गलवान नदी के जमा देने वाले पानी में भारतीय जवान मोर्चा संभाले हुए हैं और चीनी सेना के पत्‍थरबाजी का करारा जवाब दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों देशों के सैनिकों के बीच आमने-सामने की जंग भी दिख रही है। चीनी सैनिक ऊंचाई वाली जगह पर खड़े हैं और गलवान घाटी में पानी के बीच खड़े भारतीय जवानों पर पत्‍थर बरसा रहे हैं।

इस वीडियो में हिंसा की रात के भी कुछ सीन को भी जोड़ा गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लाठी और धारधार हथियारों से लैस चीनी सेना के सामने भारतीय जवान डटे हुए हैं। वीडियो देखकर यह लग रहा है कि भारतीय जवानों ने बहुत कठिन परिस्थितियों में चीनी सेना को करारा जवाब दिया।

15 जून की रात हुई इस हिंसक झड़प में चीन ने दावा किया था कि उसके सिर्फ 4 सैनिक ही मारे गए थे। बाद में उसने इसकी संख्या बढ़ाकर पांच कर दी थी। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष में कम से कम चीन के 40 से 45 चीनी सैनिकों की मौत हुई थी। जबकि भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। चीनी सैनिकों ने धोखे से घात लगाकर भारत के सैनिकों पर कटीले रॉड से हमला किया था। लेकिन भारत के बहादुर सैनिकों ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया और चीन की पोस्ट को उखाड़ फैंका। चीन आज तक सच्चाई से मुंह फेरता रहा है लेकिन अब उन्हीं के एक टीवी ने सच्चाई को दर्शाती 45 सेकेंड की वीडियो जारी करके उसकी फजीहत कर दी है।

Related posts

5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके से हिला अंडमान, नुकसान की खबर नहीं

Jeewan Aadhar Editor Desk

नीजि अस्पतालों पर जनहीत में कुछ तो सख्त नियम बनाए सरकार

जीवन में स्थिरता, सहजता और सरलता लाने के लिए परमात्मा के साथ नाता जोड़ें : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज