हिसार

हिसार : सैनी साहब से ठगे 18.80 लाख रुपए, महिला सहित 3 अफ्रीकन गिरफ्तार

हिसार,
कृषि विभाग के डॉक्टर से 18.80 लाख की ठगी मामले में साइबर पुलिस की टीम ने एक महिला समेत 3 अफ्रीकन गिरफ्तार किए हैं। साइबर क्राइम की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के 27 वर्षीय किसे अबोउ, 31 वर्षीय लोगनोन लाजरे व महिला रोज वईफई को दिल्ली के कमालपुर बुराड़ी एरिया से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने फेसबुक पर इंग्लैंड की ‘सोनिया वाल्टर’ नाम से आईडी बनाकर हिसार के अश्विनी सैनी से 2019 में 18.80 लाख रुपये ठग लिए थे।

कृषि विभाग में डॉक्टर अश्विनी कुमार सैनी के अनुसार फेसबुक पर उसकी बातचीत सोनिया वाल्टर नाम की युवती से हुई। युवती ने उसे कहा कि वह इंग्लैंड में रहती है। सोनिया ने उसे बताया कि वह विधवा है और उसके पास काफी पैसा है। वह जल्द ही वह इंडिया घूमने आएगी। जब डॉक्टर अश्विनी ने इंग्लैंड में पीएचडी करने और अपने बेटे को वहां से बीटेक करवाने की इच्छा जताई तो, सोनिया वाल्टर के हाथ ठगी का मौका लग गया। उसने खुद की एम्बेसी में अच्छी जान पहचान बताते हुए अश्विनी सैनी को वीजा बनवाने का भरोसा भी दिया।

फेसबुक पर लगातार बातचीत के बाद उसके अश्विनी को झांसे में ले लिया और उससे कहा कि वह उसे पार्सल में 10 लाख 30 हजार डालर भेज रही है और यह पैसा वह भारत में आकर उससे ले लेगी। इसके बाद कभी कस्टम क्लियरेंस तो कभी ईडी के नाम पर आरोपी अलग-अलग जगहों से उसके पास फोन करते रहे और अश्विनी सैनी से 18.80 लाख रुपए ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर टीम ने ट्रेसिंग के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और भारत में वे कैसे फर्जीवाड़ा चला रहे हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

फसलों की गिरदावरी में हो रहे भेदभाव को बंद करवाए सरकार : कुलदीप

मेयर गौतम सरदाना ने किया बनभौरी धाम ट्रस्ट के स्टोर का निरीक्षण

बरवाला अनाज मंडी में बदली जाएंगी सभी लाइटें : चेयरमैन धीरू