खेल देश

बजरंग पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा मेडल

टोक्यो,
ओलिंपिक में गोल्ड मेडल से चूकने के बाद भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में आज ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया हैं। उनका सामना कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव से था। बजरंग ने 8-0 से मुकाबला जीत लिया है। बजरंग पूनिया ने भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक का छठा मेडल जीत लिया है।


पहले पीरियड में बजरंग ने 2-0 की लीड ली थी। इसके चलते दूसरे पीरियड में Daulet पर दबाव था। बजरंग ने इस दबाव का लाभ उठाया और शुरुआत में ही आक्रमण किए। नतीजा उन्होंने दो-दो बार 2-2 अंक बटोरकर लीड को 6-0 कर लिया। अब 50 सेकंड का मुकाबला बाकी था। बजरंग के कोच बार-बार उन्हें हल्का नहीं पड़ने के लिए जोश दिला रहे थे। बजरंग ने 2 अंक फिर बटोरकर बढ़त को 8-0 कर दिया और कांस्य पदक जीत लिया।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, 68 लोगों की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

1975 में इंदिरा गांधी ने लगाई थी इमरजेंसी, अब 25 जून को ‘काला दिवस’ मनाएगी बीजेपी

मोदी सरकार के आदेशों को नहीं माना देशभर के 1856 IAS अफसरों ने