हिसार

हिसार : डिप्टी स्पीकर ट्रैक्टर चलाकर कर रहे हैं तिरंगा यात्रा की अगुवाई


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

हिसार,
आज शनिवार को भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ये तिरंगा यात्रा पटेल नगर से शुरू हुई और मॉडल टाउन स्थित शहीद स्मारक तक जाकर खत्म हुई। ट्रैक्टरों पर निकाली जा रही इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नलवा हलके से भाजपा विधायक एवं डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा खुद ट्रैक्टर चलाकर किया।

इस दौरान रणबीर गंगवा ने कहा कि देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा कैमरी रोड होते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक तक जाएगी। वहां पर नेताजी की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद मॉडल टाउन स्थित शहीद स्मारक पर इसका समापन किया गया।

भाजपा की तरफ से दावा किया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा में 300 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल हुए। किसानों द्वारा तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं किए जाने के फैसले के बाद पूरी यात्रा शांतिपूर्ण चली। ट्रैफिक को राजगढ़ रोड की तरफ डायवर्ट किया गया था।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

गौतम सरदाना 27938 वोटो से जीते

Jeewan Aadhar Editor Desk

नगर निगम प्रशासन ने मानी धरने पर बैठे अनिल महला की मांगे

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘अमन’ से बदलेगी अनाथ बच्चों की जिंदगी